Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
देश

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में दो आतंकी हमले, आठ सुरक्षाबलों की मौत

पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान में दो आतंकी हमले हुए हैं। इन आतंकी हमलों में पाकिस्तान के आठ सैनिकों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी अखबार डान ने इन हमलों के बारे में बताया है।

पहली आतंकी घटना उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली जिले की दातखेल तहसील में हुई है। यहां आतंकियों ने सुरक्षाबलों के एक वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में सात सैनिक मारे गए। दूसरी घटना जिले के ईशाम इलाके में हुई है । यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई झड़प में एक जवान की मौत हो गई।

ग्रेनेड लांचर से किया हमला

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने अफगान सीमा के पास दाताखेल में सुरक्षाबलों के एक चलते वाहन पर हमला किया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि विद्रोहियों ने हमले में राकेट से चलने वाले ग्रेनेड लांचर और असॉल्ट गन का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के जिला मुख्यालय मिरामशाह में मीडिया को बताया कि हमले में सात सैनिक मारे गए। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

तीन दिन पहले भी हुआ था आतंकी हमला

खबरों के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इसमें आतंकियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। डान की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसपीआर ने अभी तक हमले की पुष्टि या औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। यह बड़ा हमला दक्षिणी जिले डेरा इस्माइल खान में तीन दिन पहले हुए एक घातक हमले के बाद हुआ है, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे।

उत्तरी वजीरिस्तान के अन्य क्षेत्रों के उलट दाताखेल को आतंकवादी समूहों के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। सुरक्षाबलों ने अभी तक इलाके को खाली नहीं किया है। सैकड़ों विस्थापित परिवार अभी भी अपने घरों में लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!