Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
देश

उप राषïट्रपति ने श्रीराम लला तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन तथा पूजा के अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का प्रेजेंटेशन भी देखा

उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे के दूसरे दिन उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू लखनऊ से विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचे। रामनगरी अयोध्या में उप राषïट्रपति ने श्रीराम लला तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन तथा पूजा के अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का प्रेजेंटेशन भी देखा।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उतरने के बाद उप राष्ट्रपति रामलला का दर्शन करने के लिए रामजन्मभूमि रवाना हुए। रामजन्मभूमि परिसर में उन्होंने रामलला का दर्शन किया और राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया से अवगत हुए। उनके सामने मंदिर निर्माण की प्रक्रिया का वीडियो स्क्रीन पर थ्री-डी प्रस्तुतिकरण किया गया। रामलला का गर्भगृह की विशेष साज-सज्जा की गई। उप राष्ट्रपति के स्वागत में श्रीरामलला का गर्भगृह फूल-बंगला के रूप में सज्जित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उप राष्ट्रपति के आगमन को अयोध्या और राम मंदिर के लिए ऐतिहासिक बताया। रामलला के दरबार में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ उनकी पत्नी उषा नायडू ने काफी देर तक दर्शन-पूजन किया।परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने के उपरांत उप राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया। हनुमानगढ़ी के बाद वह विश्राम करने के लिए नयाघाट पर यात्री निवास पहुंचे। जहां पर वह लंच भी करेंगे। इसके बाद दोपहर पौने तीन बजे उप राष्ट्रपति इसी ट्रेन से वाराणसी भी जाएंगे।

इससे पहले इससे पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। सांसद लल्लू सिंह, महापौर रिषिकेश उपाध्याय, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय ने भी उनकी की अगवानी की। स्टेशन पर उप राष्ट्रपति के स्वागत एवं सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई थी। रामनगरी की यात्रा में उप राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी थीं। अयोध्या में उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए रामनगरी में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। पुलिस कर्मियों एवं पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। सुबह सात बजे से यातायात डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है। अयोध्या जंक्शन भी सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में था।

इससे पहले उप राष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू सुबह करीब 9:30 बजे विशेष ट्रेन से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या रवाना हो गए। चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनको रवाना करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति की ट्रेन में दो इंजन लगे थे। एक आगे और एक पीछे। चारबाग स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म से उनकी ट्रेन रवाना की गई। इस कारण दून एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए। चारबाग स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। पार्सल घर के पास से यात्रियों को प्रवेश दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!