Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तपोवन स्थित टनल से मलबे में दबे 2 और शव बरामद हुए, अभी तक मिल चुके हैं 12 शव

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ फरवरी २०२१, बुधवार, जोशीमठ। तपोवन स्थित विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल से मलबे में दबे दो और शव बरामद हुए हैं। टनल से अभी तक 12 शव मिल चुके हैं। कुल लापता 204 व्यक्तियों में से 58 के शव बरामद हो चुके हैं। मृतकों में 32 की ही शिनाख्त हुई है। 146 की तलाश जारी है। इस बीच चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि फिलहाल रेस्क्यू जारी रहेगा। तपोवन टनल में लगातार पानी रिसाव से मलबा हटाने के काम रोकना पड रहा है, हालांकि पानी निकासी के लिए पंप लगे हैं। राहत कार्यों में प्रशासन ने तेजी दिखाई है। ली के बुराली गांव के पास मिला है एक मानव अंग(दाहिना हाथ)। अब तक कुल 25 मानव अंग मिल चुके हैं

7 फरवरी को रैणी गांव के ऊपरी इलाके में हिमस्खलन के बाद ऋषिगंगा और धौलीगंगा में उफान आ गया था। इससे ऋषिगंगा और विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना को नुकसान पहुंचने के साथ ही इनमें काम कर रहे लोग मलबे में दफन हो गए। कुछ स्थानीय लोग भी उफान में बह गए थे। लापता लोगों का आंकड़ा 204 बताया गया। जबकि, तपोवन में टनल में 12 व्यक्तियों को रेस्क्यू करके बचा लिया गया था।

मुख्य टनल में फंसे 34 व्यक्तियों का पता लगाने के लिए कई विकल्पों पर एक साथ रेस्क्यू किया गया, लेकिन नाउम्मीदी ही हाथ लगी। दो रोज पहले टनल के भीतर मलबे में दबे शव मिलने का सिलसिला शुरू हुआ, जो मंगलवार को भी जारी रहा। आज मिले शवों की शिनाख्त मंगलवार को इन शवों की हुई शिनाख्त अनिल पुत्र श्रीथेपा निवासी कालसी देहरादून और राहुल पुत्र कृष्ण किशोर निवासी बरकोट माफी रानीपोखरी देहरादून के रूप में हुई है।

दोपहर के वक्त मुख्य टनल में मलबे के साथ काफी मात्रा में पानी आने से कुछ देर रेस्क्यू बाधित रहा। पंपिंग के जरिये टनल से पानी बाहर फेंका गया। टनल के बाहर बैराज में मलबे के साथ जमा पानी की निकासी के लिए भी पंपिंग का सहारा लेने का निर्णय लिया गया है। बैराज में दलदल होने की वजह से इसमें अभी मलबा हटाकर शवों की खोजबीन शुरू नहीं की जा सकी है।

  • कुल लापता- 204
  • शव बरामद- 58
  • मानव अंग बरामद- 25
  • गुमशुदगी दर्ज- 179
  • डीएनए सैंपल लिए- 91

सीमा सड़क संगठन ने रैणी गांव के नजदीक चीन सीमा को जोडऩे के लिए ऋषिगंगा नदी पर नए वैली ब्रिज के एबेडमेंट का काम शुरू कर दिया गया है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पुल का निर्माण पूरा कर आवाजाही सुचारु कर दी जाएगी। आपदा में चीन सीमा को जोडऩे वाला पुल बह गया था। अब इससे करीब ढाई सौ मीटर दूरी पर नया पुल तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने रैणी में ऋषिगंगा पर ट्राली का निर्माण पूरा कर लिया गया। मंगलवार को यहां ट्राली से आवाजाही शुरू हो गई है। सेना यहां अस्थाई पुल का निर्माण भी कर चुकी है। इससे प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिली है। संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर के आर्थोपेडिक सर्जन डा.गौतम नैथानी व सर्जन डा0 लोकेश सलूजा के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने पांच दिनों में भंग्यूल, गहर, जुगजू, जुआग्वाड़, सुरांईथोटा आदि गांवों का दौरान कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने करछों गांव में लापता व्यक्तियों के घर पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात की। सांत्वना दी और कहा कि टनल मे फंसे व्यक्तियों को निकालने के लिए दिन-रात हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। करछों गांव कुलदीप सिंह और उनका बेटा आशीष सिंह ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट मे काम करते थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!