Breaking News :
>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
ताज़ा खबरेंदेश

रॉ व अन्य खुफिया एजेंसियों का खुलासा : खालिस्तानी आतंकी संगठन ने रची किसान नेताओं की हत्या की साजिश

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ फरवरी २०२१, बुधवार, जोशीमठ। दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं को निशाने पर लेकर वैश्विक साजिश हो रही है जिसके पीछे खालिस्तान कमांडो फोर्स का हाथ है। रॉ व अन्य खुफिया एजेंसियों ने खालिस्तान कमांडो फोर्स की ऐसी साजिशों के बारे में जानकारी दी। खुफिया एजेंसियों ने बताया कि खालिस्तान कमांडो फोर्स ने दिल्‍ली की सीमा पर जारी किसान आंदोलन के नेताओं को निशाना बनाने की साजिश बनाई है। केंद्र सरकार की दो खुफिया एजेंसियों RAW और इंटेलिजेंस ब्‍यूरो (IB) ने यह रिपोर्ट तैयार की है। इसका कहना है कि प्लान का निशाना वह किसान नेता है जो पहले पंजाब से खालिस्तान कमांडो फोर्स कैडर को निपटाने में शामिल रहा है।

कुछ दिनों पहले एक ऐसे ही एक मामले पर खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के अनुसार ये साजिश रचने वाले बेल्जियम व ब्रिटेन से हैं जो ऐसा प्लान बना रहे हैं जिससे दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं को हटाया जा सके।  खालिस्तान कमांडो फोर्स ने सोचा था कि ‘इस वक्‍त किसान नेता की हत्‍या से भारत में हिंसा बढ़ेगी और इसका आरोप भी सरकारी एजेंसियों या एक राजनीतिक पार्टी पर फोड़ा जाएगा।’ खालिस्तान कमांडो फोर्स एक आतंकी संगठन है जो भारत में होने वाले अनेकों हत्या मामले में शामिल है। इस आतंकी संगठन में विभिन्न देशों- कनाडा, ब्रिटेन, बेल्जियम और पाकिस्तान के लोग शामिल हैं।

जानकर सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान प्रायोजित अराजक तत्व और खालिस्तानियों से सहानुभूति रखने वाले लोग किसान आंदोलन में बेहद सक्रिय हैं और माहौल खराब करने की फिराक में हैं। विदित रहे कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली से पहले भी खुफिया एजेंसियों ने सरकार को आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि  बाहरी तत्व इस आंदोलन पर कब्जा जमा सकते हैं और हिंसा भड़का सकते हैं। इसके बाद भी सरकार ने किसानों को ट्रैक्टर रैली की इजाजत इसलिए दी थी कि यह उनका लोकतांत्रिक हक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!