Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

टीवी एक्टर पार्थ समथान आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड में कर सकते हैं डेब्यू

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2020, मंगलवार। एकता कपूर के हिट टीवी शो कसौटी जिंदगी की-2 में अनुराग बसु का किरदार निभाने वाले पार्थ समथान ने टीवी पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। शो बंद होने के बाद से पार्थ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं उनके फैंस उनके नए प्रोजेक्ट के आने का इंतजार रहे हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी के नए प्रोजेक्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ फिल्म में डेब्यू कर सकते हैं। फिल्म का नाम पिहरवा हो सकता है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनके करीबी ने बताया है कि फिल्म निर्माताओं और पार्थ के बीच अभी बातचीत चल रही है, लेकिन ये कहना जल्दबाजी होगा कि पार्थ को फिल्म के लिए सिलेक्ट कर लिया गया है। हालांकि आलिया भट्ट इस फिल्म के लिए फाइनल हो चुकी हैं, जबकि अभी अभिनेता की तलाश जारी है।

विदित रहे कि फिल्म बाबा हरभजन सिंह के जीवन पर आधारित है, जो भारत चीन युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी। इसके अलावा पार्थ ऑल्ट बालाजी की आने वाली वेब सीरीज मैं हीरो बोल रहा हूं में भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले भी संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से आलिया भट्ट के साथ पार्थ के डेब्यू की खबरें आई थीं।

[box type=”shadow” ]बाबा हरभजन सिंह का जन्म 30 अगस्त 1946 में वर्तमान में पाकिस्तान में स्थित पंजाब के सरदाना गांव में हुआ था। बाबा हरभजन सिंह 9 फरवरी 1966 को भारतीय सेना की पंजाब रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। बाबा हरभजन सिंह साल 1968 में महज 22 साल की उम्र में इंडिया-चीन युद्ध के दौरान पूर्वी नाथू ला सिक्किम के पास शहीद हुए थे। आपको बता दें कि भारतीय सेना में उनके मरणोपरांत के बाद भी उनकी पदोन्नति होती है। बाबा हरभजन सिंह को नाथू ला का हीरो भी कहा जाता है।[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *