Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने व्हॉट्सएप के जरिए शुरू की बैंकिंग सेवायें, विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2020, मंगलवार। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने मैसेजिंग मंच व्हॉट्सएप पर बैंकिंग सेवायें शुरू करने की घोषणा की है। बैंक ऑफ बड़ौदा व्हॉट्सएप के जरिये खाते में बैलेंस की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट, चेक की स्थिति जानकारी, चेकबुक आग्रह, डेबिट कॉर्ड को ब्लॉक करने और उत्पाद एवं सेवाओं के बारे सूचना जैसी सेवायें उपलब्ध करा रहा है।

बैंक के कार्यकारी निदेशक ए.के. खुराना ने बयान में कहा, ‘सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच हमारा मानना है कि व्हॉट्सएप बैंकिंग के जरिये ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी और वे अपनी बैंकिंग जरूरतों को पूरा कर पायेंगे।’ मैसेजिंग मंच के जरिये बैंकिंग सेवाएं चौबीसों घंटे सातों दिन उपलब्ध होंगी। इसके लिए अतिरिक्त ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे लोग जो बैंक के ग्राहक नहीं हैं, वे भी मंच के जरिये बैंक के उत्पादों, सेवाओं, पेशकश, एटीएम और शाखा के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों निजी क्षेत्र के ICICI Bank ने मैसेजिंग एप WhatsApp के जरिए दी जाने वाली सेवाओं के विस्तार की घोषणा की थी। बैंक ने बताया था कि उसके ग्राहक WhatsApp के जरिए फिक्स्ड डिपोजिट (FD) करवा सकते हैं, यूटिलिटी बिल्स का भुगतान कर सकते हैं और ट्रेड फाइनेंस के विवरण तत्काल एक्सेस कर सकते हैं। ICICI Bank की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह दावा किया गया था कि वह WhatsApp के जरिए ये सेवायें उपलब्ध कराने वाला इंडस्ट्री का पहला बैंक बन गया है। बैंक ने बताया है कि इन नई सेवाओं के साथ WhatsApp के जरिए ग्राहकों को दी जाने वाली बैंकिंग सर्विसेज की संख्या 25 तक पहुंच गई है।

[box type=”shadow” ]ICICI Bank के ग्राहक को WhatsApp Banking का लाभ:

अपने मोबाइल में ICICI Bank के वेरिफाइड व्हाट्सएप प्रोफाइल नंबर ‘86400 86400’ को सेव कर लीजिए। अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक के व्हाट्सएप नंबर पर ‘Hi’ लिखकर भेजिए। इसके बाद बैंक की ओर से उपलब्ध सेवाओं की एक सूची प्राप्त होगी। सर्विसेज की लिस्ट में से अपनी जरूरत के हिसाब से ‘कीवर्ड’ टाइप कीजिए और रिप्लाई कर दीजिए। इसके बाद आप तत्काल उस सर्विस का लाभ उठा पायेंगे।

ग्राहक WhatsApp पर तुरंत Fixed Deposit करा पायेंगे। मालूम हो कि बैंक ने तक़रीबन आठ माह पहले व्हाट्सएप के जरिए कई तरह की सुविधाओं की शुरुआत की थी। इन सेवाओं के तहत ग्राहक अकाउंट बैंलेंस एवं पिछली तीन लेनदेन से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड लिमिट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। क्रेडिट/ डेबिट कार्ड को ब्लॉक करा सकते हैं।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!