Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

बंगाल में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे राज्यपाल धनकड़, तृणमूल कांग्रेस ने की आलोचना

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ मई २०२१, बृहस्पतिवार, कोलकाता। बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद जारी हिंसा को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। ममता सरकार के ऐतराज के बावजूद राज्यपाल जगदीप धनखड़ आज, गुरुवार को बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। राज्यपाल ने मंगलवार को ही इसका ऐलान कर दिया था। राज्यपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘वे 13 मई की सुबह 11 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से कोलकाता से रवाना होंगे और कूचबिहार जिले के शीतलकूची समेत हिंसा प्रभावित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों परिवारों से मिलेंगे।’

राज्यपाल ने बुधवार को एक अन्य ट्वीट में लिखा कि वह 14 मई, शुक्रवार को असम के रणपगली और श्रीरामपुर शिविरों का भी दौरा करेंगे जहां बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा के चलते कुछ लोग अपनी सुरक्षा के लिए वहां शरण लिए हुए हैं। गौरतलब है कि राज्यपाल ने यह भी आरोप लगाया है कि दौरे के लिए राज्य सरकार से हेलीकॉप्टर का प्रबंध करने के लिए कहे जाने के बावजूद कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने बीएसएफ के लिए हेलीकॉप्टर से दौरा करने का फैसला किया। ‌

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल द्वारा चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर जाने के फैसले के लिए बुधवार को उनकी आलोचना की। तृणमूल सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा, ‘वे (धनखड़) राज्यपाल पद पर रहते हुए अमर्यादित आचरण कर रहे हैं।एक वकील होने के नाते मुझे कोई ऐसा वाकया याद नहीं है जहां किसी राज्यपाल ने इस तरह का बर्ताव किया हो। राज्यपाल पद पर नियुक्त व्यक्ति के लिए इस तरह का आचरण ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि वह न्यायपालिका को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक मामले की सुनवाई चल रही है।’

विदित रहे कि तृणमूल का जुलाई 2019 में धनखड़ के राज्यपाल पद संभालने के बाद से ही उनके साथ टकराव चल रहा है। वहीं, राज्य के मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने भी कहा, ‘धनखड़ कूचबिहार के शांतिपूर्ण हालात को बिगाड़ने के लिए आ रहे हैं।’ दूसरी ओर, तृणमूल के आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर राज्यपाल राजनीतिक हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे तो इसमें तृणमूल कांग्रेस को क्यों आपत्ति है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!