Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना के 362727 मामले सामने आए,4120 लोगों की मौत

नई दिल्ली,  देश में एकबार फिर से कोरोना के दैनिक मामलों का आंकड़ा बढ़ गया है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के मामलों में फिर से वृद्धि देखने को मिली है। इसके साथ ही एक बार फिर से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 62 हजार 727 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश भर में कोरोना के 4,120 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, देश में कोरोना से ठीक होने वालों मरीजों की संख्या भी हर रोज रिकॉर्ड बना रही है। बीते 24 घंटों में देश भर में 3 लाख 52 हजार 181 मरीज ठीक भी हुए हैं जो कि सकारात्मक दिशा को बता रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कुल 2 करोड़ 37 लाख 3 हजार 665 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 97 लाख 34 हजार 823 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 37 लाख 10 हजार 523 सक्रिय मामले हैं। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 58 हजार 317 है।

केरल में आए रिकॉर्ड मामले

कोरोना संक्रमण से राष्ट्रीय राजधनी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों और प्रमुख शहरों को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है, तो दक्षिण भारत में इसका प्रकोप बढ़ते जा रहा है। केरल में हालात दिन पर दिन गंभीर होते जा रहे हैं। बुधवार को यहां रिकॉर्ड नए मामले पाए गए और मरने वालों की संख्या भी सौ के करीब पहुंच गई। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली सूचनाओं के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 43,529 नए संक्रमित पाए गए हैं और 95 लोगों की मौत हुई है।

दो दिन कम होने के बाद फिर बढ़े मामले

मुंबई में फिर नए मामले दो हजार को पार कर गए हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। दोनों राज्यों में मामले कम नहीं हो रहे हैं। मुंबई में दो दिन बाद नए मरीजों की संख्या दो हजार (2,104) को पार कर गई है। कर्नाटक में एक दिन बाद फिर मरने वालों का आंकड़ा पांच सौ को पार कर गया है। तमिलनाडु में 30 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं और 293 लोगों की जान गई है। आंध्र प्रदेश में भी मामले घट नहीं रहे हैं और मरने वालों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा। तेलंगाना में दो दिनों से पांच हजार से नीचे नए केस मिल रहे हैं।  उत्तर भारत को कोरोना महामारी से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। दिल्ली में नए मामले 15 हजार से नीचे बने हुए हैं। राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात और ओडिशा में मामले कम नहीं हो रहे हैं तो बढ़ भी नहीं रहे हैं।

देशभर में अब तक 30 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषषद ([आइसीएमआर)] के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को देश भर में 18,64,594 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 30,94,48,585 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

साढ़े 17 करोड़ से अधिक पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 17,72,14,256 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 18,94,991 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.