Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्ड

त्रिवेंद्र सिंह रावत: गांव पहुंचे लोगों से अपील की, अपना समय खेलकूद में नहीं बल्कि एकांत में बिताएं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुरक्षित शारीरिक दूरी को कोरोना से बचने का सबसे अच्छा इलाज बताया है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान गांव पहुंचे लोगों से अपील की है कि वह अपना समय वहां खेलकूद में नहीं, बल्कि एकांत में बिताएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं इतनी सक्षम नहीं कि वहां लोगों को इलाज दिया जा सके। ऐसे में अपने गांव में रहें। बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित दूरी बनाएं, खुद भी बचें और गांव वालों को भी बचाएं। उधर, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी आवश्यक वस्तुओं के लिए दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी। बैंक सुबह सात से 10 बजे तक लेन-देन का कार्य करेंगे। इसके बाद वे मार्च क्लोजिंग से संबंधित कार्य निपटाएंगे।

सोशल मीडिया के जरिये प्रदेश की जनता से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को देखते हुए हजारों लोग अपने गांवों में आए हैं। यह देखने में आया है कि गांव में आने वाले लोग आपस में वॉलीबाल, फुटबाल, ताश खेल रहे हैं। उन्हें एकांत में रहना चाहिए। समझना चाहिए कि यह बीमारी गांव तक फैल सकती है। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से उत्तराखंड जीतेगा, कोरोना हारेगा, उत्तराखंड से कोरोना भागेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक जनता ने जिस तरह से लॉकडाउन का समर्थन और अनुपालन किया है उसे आगे भी जारी रखा जाए।

कुछ स्थानों में अभी भी अंजाने में भीड एकत्र हो रही है। कोरोना वायरस अंजाने में की जाने वाली भूल को भी माफ करने वाला नहीं है। यह बात समझनी होगी। जाने अनजाने में भी दो मीटर की दूरी पर खड़ा होना होगा।

उन्होंने कहा कि अनेक प्रवासी उत्तराखंडी देश के अनेक हिस्सों में नौकरी करते थे आजीविका चलाते थे वह उनका तनाव समझ सकते हैं। भारत सरकार के किसी भी राज्य में कोई भूखा नहीं रहेगा। लोगों को स्कूल कॉलेज में ठहराया जा रहा है। यहां भी संयम का परिचय देना है और सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखनी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!