Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
देश

वतन लौट रहे नागरिकों पर नेपाल पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सख्ती के चलते किसी भी नागरिक को नेपाल में प्रवेश नहीं मिल सका

सोमवार की देर रात भारत-नेपाल की सोनौली  सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अपने वतन जाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सैकड़ों की संख्या में नेपाली मूल के लोग अड़ गए। इसके बाद नेपाली प्रहरी दल (नेपाली पुलिस) ने लाठीचार्ज कर दिया। नेपाली पुलिस की सख्ती के चलते किसी भी नागरिक को नेपाल में प्रवेश नहीं मिल सका।

नो मेंस लैंड में धरने पर बैठे लोग

लाठीचार्ज होने से आक्रोशित लोग भारत- नेपाल सीमा के बीच में स्थित नो मेंस लैंड पर धरने पर बैठे गए। उनका कहना है कि जब तक नेपाल सरकार उन्हें अपने देश में प्रवेश नहीं देगी उनका धरना जारी रहेगा।

सील है भारत-नेपाल सीमा

कोरोना वायरस को लेकर भारत नेपाल सीमा सील है। नेपाल सरकार ने भारत से आने वाले अपने देश के नागरिकों पर भी पाबंदी लगा दी है। सोमवार की रात सोनौली सीमा से नोमेंस लैंड पर पहुंचे करीब 300 लोगों ने नेपाल में दाखिल होने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते सोनौली सीमा पर दोनों देशों की तरफ से बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान नेपाली प्रहरी दल ने अपने ही  देश के नागरिकों पर जमकर लाठियां भांजी। सीमा पर फंसे लोगों का कहना है कि जब हमें भारत सरकार ने नेपाल बार्डर तक पहुंचा दिया तो हमारी सरकार  क्यों प्रवेश नहीं दे रही है। लाठीचार्ज से नाराज लोगों ने नो मेंस लैंड को जाम कर दिया  है। उनके द्वारा  नेपाल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी गई।

पुलिस को सरकार के आदेश का इंतजार

नेपाल पुलिस के बेलहिया इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी ने बताया कि जब तक सरकार का कोई आदेश नहीं आएगा तब तक भारत के विभिन्न शहरों से आए नेपाल नागरिकों को दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। सीमा पर तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंचे एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह और सीओ राजू कुमार साव ने कहा की सीमा पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है नेपाली अधिकारियों से वार्ता की जा रही है जिससे इस समस्या का समाधान हो सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!