Breaking News :
>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में हर घर लहराएगा तिरंगा, हर शहीद स्मारक पर होंगे विशेष आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2022, मंगलवार, लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। पहले तय था कि प्रदेश में तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर सीएम ने 4.50 करोड़ कर दिया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ का विशेष अभियान चलेगा। सभी आवासों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और वाणिज्यिक-औद्योगिक इकाइयों, अन्य प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर ध्वजारोहण हो। सभी अमृत सरोवरों पर झंडा फहराया जाए। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए एनसीसी-एनएसएस व अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाए। स्कूलों में स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता कराएं। स्वतंत्रता सप्ताह में हर दिन स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकाल कर आयोजन के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता सप्ताह में हर शहीद स्मारक पर प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन हो। लोगों को झंडा आसानी से उपलब्ध कराने के लिए राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जनसेवा केंद्रों, तहसील-ब्लाक मुख्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पेट्रोल पंप-एलपीजी सेंटरों, विकास भवन, नगर निगम, नगर पालिका, नगरीय निकाय, विकास प्राधिकरण, सिविल डिफेंस आदि से वितरण कराया जाए।

रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, पार्षद, बीट कांस्टेबल, शिक्षामित्र आदि भी घरों तक झंडा पहुंचा सकते हैं। बता दें कि स्वतंत्रता सप्ताह मनाने के लिए सभी जिलों को निर्देशित किया जा चुका है। इसके लिए तैयारी भी लगभग शुरू कर दी गई है। हर जिले में डीएम की अगुआई में कमिटी बनेगी, जो लक्ष्य की मॉनिटरिंग तय करेगी। अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं आदि को झंडा लगवाने का लक्ष्य भी दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!