Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रेस क्लब उत्तरकाशी ने भेजा प्रस्तावित मान्यता नियमावली संशोधित करने का सुझाव पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2022, मंगलवार, उत्तरकाशी। उत्तराखंड सरकार की प्रस्तावित प्रेस प्रतिनिधि मान्यता नियमावली 2022 में संशोधन करने को लेकर प्रेस क्लब उत्तरकाशी एवं जिला पत्रकार संघ ने जिला सूचना अधिकारी उत्तरकाशी के माध्यम महानिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तराखंड सरकार को सुझाव पत्र भेजा है।
मंगलवार को प्रेस क्लब उत्तरकाशी के अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल के अध्यक्षता में बैठक संपन्न की गई। बैठक में प्रेस क्लब उत्तरकाशी एवं जिला पत्रकार संघ ने कहा कि वर्षो पुरानी मांग तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने संबंधित है को पहली बार मान्यता नियमावली में रखने पर उत्तराखंड सरकार को  बधाई देते हैं। पत्रकारों की मांग का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस बार मान्यता नियमावली में तहसील स्तर पर भी मान्यता दिए जाने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।

जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने उक्त नियमावली को संशोधित शीथलता लाने का सुझाव दिए गए। वक्ताओं ने कहा है कि प्रस्तावित नहीं नियमावली में जैसा कि प्रस्तावित नियमावली के नियम 2 के उपनियम (8) में लिखा है, की मान्यता से अभिप्राय पत्र प्रतिनिधियों संपादकों को कोई शासकीय पद या नियुक्ति देना नहीं है अपितु यह सरकारी नीतियों, जन कल्याणकारी योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों की कवरेज तथा समाचार संकलन के प्रयोजन से एक पत्रकार को दी जाने वाली पहचान मात्र है‌ एवं सरकार की ओर से कोई नियुक्ति नहीं है और न ही कोई शासकीय पद है। इस परिपेक्ष में आपके द्वारा प्रस्तावित इस नियमावली के नियमों के उप नियम( 9) में सक्रिय पत्रकार की परिभाषा में  एक पत्रकार को मात्र वेतन भोगी साबित करने की नीति प्रस्तावित की गई है, जो कि पत्रकारिता और पत्रकार के सेवाभाव से खिलवाड़ है। पत्रकार को नौकर के रूप में परिभाषित करके उसे सीमित करना अनुचित है।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दत्त भट्ट, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शिव सिंह थलवाल, महासचिव बलबीर सिंह परमार, कोषाध्यक्ष राजेश नौटियाल, प्रेसक्लब के उपाध्यक्ष हेमकांत नौटियाल, प्रेस क्लब महासचिव दिगवीर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरेंदर नौटियाल, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र भट्ट, जगमोहन चौहान, प्रताप रावत, विनीत कंसवाल, आदि ने अपने सुझाव दिये बाद में जिला सूचना अधिकारी उत्तरकाशी सुरेश कुमार के माध्यम से महानिदेशक सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग उत्तराखंड को सुझाव ज्ञापन प्रेषित किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!