Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मसूरी गोलीकांड की 27वीं बरसी पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने गोलीकांड के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, मसूरी। मसूरी गोलीकांड की 27वीं बरसी पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच तथा आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आंदोनलकारियों ने मुख्यमंत्री की आंदोलनकारियों के लिए की गई घोषणाओं का स्वागत किया।

गुरुवार को गोपाल कुटी में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों के चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों के बलिदान व समर्पण पर हुआ है। उन्होंने कहा कि गठन के 21 साल बाद भी उत्तराखंड शहीदों के सपनों का राज्य नहीं बन पाया है। इसके लिए हम सभी को पुन: आगे आने की जरूरत है।

पूर्व कबीना मंत्री सूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राप्ति के आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को हमेशा याद किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का स्वागत किया। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से शीघ्र घोषणाओं को धरातल पर उतारने की मांग की।

इस अवसर पर पूर्व दायित्वधारी उषा रावत, राजपाल खरोला, वीरेंद्र शर्मा, डीएस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह चौहान, विक्रम भंडारी, रुकम पोखरियाल, राकेश सेमवाल, चंदन पंवार, विशंबर दत्त डोभाल, गुलाब सिंह रावत, रामेश्वरी चौहान, कमला पोखरियाल, सत्यप्रकाश जखमोला, चंद्रा उनियाल आदि मौजूद रहे।

उधर, उत्तराखंड क्रांति दल की आइडीपीएल शाखा ने मसूरी गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एमएस शाही, युद्धवीर सिंह चौहान, आनंद सिंह तड़ियाल, केडी जोशी, गुलाब सिंह रावत, रामेश्वरी चौहान, शांति तड़ियाल, नत्थी सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!