Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ताज़ा खबरेंविदेश

तालिबान ने अमेरिका पर जान बूझकर काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद विमानों और अन्‍य वाहनों को नष्‍ट करने का लगाया आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्‍ली। तालिबान ने अमेरिका पर जान बूझकर काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद विमानों और अन्‍य वाहनों को नष्‍ट करने का आरोप लगाया है। तालिबान ने कहा है कि ये सब कुछ बदनियती की वजह से किया गया है। आरियाना न्‍यूज के हवाले से एजेंसी ने बताया कि अमेरिकी वायु सेना के आखिरी विमान के काबुल से उड़ान भरने के बाद तालिबानी आतंकियों ने काबुल एयरपोर्ट पर अपना कब्‍जा कर लिया था।

इसके बाद वहां पर तालिबान के प्रवक्‍ता जबीहुल्‍ला मुजाहिद्दीन अपने साथियों के साथ वहां पर आया था। उसने तालिबान के आतंकियों को वहां पर संबोधित किया था। उसने कहा था कि आखिरकार आज देश अमेरिका से पूरी तरह से आजाद हो गया है। ये खुशी का दिन है। मुजाहिद्दीन समेत दूसरे तालिबानी नेताओं ने एयरपोर्ट का जायजा भी लिया था और वहां पर मौजूद विमानों और हेलीकाप्‍टरों की भी जांच की थी।

आपको बता दें कि अमेरिका अपने पीछे हजारों की संख्‍या में वाहन, बख्‍तरबंद गाडि़यां, हथियार काबुल में ही छोड़ गया है। जाने से पहले उसने काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद वाहनों को बर्बाद कर दिया था। यही हाल उसने विमानों का किया। जाने से पहले विमानों को उड़ान भरने के काबिल नहीं छोड़ा गया। हेलीकाप्‍टर्स के न सिर्फ बाहरी शीशे को तोड़ दिया गया बल्कि उन्‍हें तकनीकी रूप से भी निष्क्रिय कर दिया गया था। अमेरिका ने जाने से पहले अपने अत्‍याधुनिक राकेट डिफेंस सिस्‍टम को भी कर दिया था।

अमेरिका का कहना था कि तालिबान अब इनका उपयोग नहीं कर सकेगा। जिन विमानों को अमेरिका ने खराब किया है उसमें सी-130जे हरक्‍यूलिस विमान और एमआई-17 हेलीकाप्‍टस समेत कई दूसरे छोटे विमान भी शामिल हैं।

इन्‍हीं विमानों को देखकर अब तालिबान अमेरिका पर आग बबूला हो रहा है। तालिबान के नेता अनस हक्‍कानी का कहना है कि अमेरिका वर्षों से हमें बर्बाद करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन काबुल एयरपोर्ट इस बात का गवाह है कि कौन असल में बर्बाद हुआ है।

हक्‍कानी का कहना है कि अमेरिका ने देश की राष्‍ट्रीय संपत्ति को बर्बाद किया है । तालिबान के नेता का कहना है कि वो एयरपोर्ट को जल्‍द से जल्‍द शुरू करने पर जोर दे रहे हैं। यही अमीरात के सभी नेता भी चाहते हैं।

खुशी की बात ये है कि घुसपैठिए यहां से अब भाग चुके हैं। उनका हर बार तालिबान के हाथों हार ही मिली। यही सच्‍चाई है कि अमेरिका को यहां पर हार मिली इसी वजह से उसको भागना भी पड़ा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!