Breaking News :
>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखण्डदेहरादून

ग्रीन तकनीकी से 100 संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों का उपचार होगा शुरू

देहरादून। प्रदेश के संपर्क मार्गों पर बन रहे भूस्खलन क्षेत्रों के उपचार को ग्रीन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रमुख मार्गों पर विभिन्न भूस्खलन क्षेत्रों का इस पद्धति से उपचार किया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के 100 संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों के ग्रीन तकनीक से उपचार के लिए लिए विश्व बैंक की सहायता से काम शुरू किया गया है। उत्तराखंड में हर साल वर्षाकाल में बड़ी संख्या में मार्ग अवरुद्ध होते हैं। इसका मुख्य कारण इन मार्गों पर भूस्खलन होना है। ऐसे लगभग 203 भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित हैं। इन स्थानों पर अवरुद्ध मार्गों को खोलना सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती रहता है। यातायात सुचारु रखने के लिए इन मार्गों पर बड़ी संख्या में मशीनों व कार्मिकों की तैनाती की जाती है। प्रदेश में इस समस्या को देखते हुए यहां ग्रीन तकनीकी से भूस्खलन क्षेत्रों का उपचार शुरू किया गया।

चारधाम आल वेदर रोड के निर्माण के दौरान कई नए भूस्खलन क्षेत्र बने। इनके उपचार को सबसे पहले ग्रीन तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस तकनीक में दीवारों पर जाली लगाने के साथ ही कंक्रीट व सीमेंट का मिश्रण लगाया जाता है। साथ ही इसमें विशेष प्रकार के पौधे रोपित किए जाते हैं। यह तकनीक कई स्थानों पर लाभदायक साबित हुई है। यही कारण रहा कि प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले प्रमुख मार्गों पर बने लगभग 100 भूस्खलन क्षेत्रों का उपचार इस तकनीक से कराने का निर्णय लिया। विश्व बैंक ने यू-प्रीपेयर स्कीम के तहत इसके लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की। मुख्य सचिव डा. एसएस संधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन क्षेत्रों में कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई। अब संपर्क मार्गों पर बने लगभग 100 भूस्खलन क्षेत्रों का उपचार इस तकनीक से करने की कवायद चल रही है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!