Breaking News :
>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल

अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से आक्रोश

शिक्षकों को वेतन नहीं, मुख्य शिक्षाधिकारी के घेराव की चेतावनी

पौड़ी। विभागीय लापरवाही के चलते पौड़ी गढ़वाल के अशासकीय विद्यालयों के 66 इंटरमीडिएट कालेजों व माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 1हजार शिक्षक व कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन नहीं मिला है। नतीजतन, इन विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी काफी गुस्से में हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ पौड़ी के जिलाध्यक्ष डॉ महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि पौड़ी जिले में वेतन समय पर नहीं मिलने की समस्या को लेकर उन्होंने बीते माह मुख्य शिक्षाधिकारी से मुलाक़ात की थी।

उन्होंने हर माह की 5 तारीख तक शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन आहरण करने का आश्वासन दिया था। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण इस माह में अभी तक शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है जबकि जिले में वेतन का पूरा बजट उपलब्ध है। संघ ने मुख्य शिक्षाधिकारी के घेराव की चेतावनी भी दी। उन्होंने बताया कि कई विद्यालयों के कार्मिकों को अभी अगस्त माह का वेतन भी नहीं मिला है । इसके साथ -साथ पदोन्नति व समय वेतनमान के भी कई मामले लंबित पड़े हुए है ।

प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष संजय रावत ने बताया कि अब त्योहारों का मौसम शुरू हो रहा है शिक्षक व कर्मचारी वेतनविहीन है, ऐसे में उनका त्यौहार फीका ही मनेगा । जिला मंत्री भारत बिष्ट ने बताया कि समय पर वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को अपने घर का खर्चा चलाने, गृह ऋण भरने बच्चों के कोर्स की फीस भरने में दिक्क़त का सामना करना पड़ रहा है। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वे जिलाधिकारी व उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!