Breaking News :
>>राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में पूर्व नौसैनिकों के लिए आयोजित किया गया पहला ‘समन्वय’ कार्यक्रम>>‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘>>पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव>>कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह>>‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल>>एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण>>कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज>>शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब>>उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार रच रही हैं नए कीर्तिमान, सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला, 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख>>देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को मिला एक और मौका>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मोहित घिल्डियाल>>स्वास्थ्य विभाग थैलासीमिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. अजय आर्य>>कोटद्वार में 8 लाख की ठगी का खुलासा, राजस्थान के तीन शातिर ठग गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास>>राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट>>जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण>>पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को किया पर्यटन स्थल घोषित
उत्तराखंड

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। फ्लाईओवर के समीप उत्तराखंड रोडवेज की बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। टनकपुर डिपो की उत्तराखंड रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, तभी फ्लाईओवर के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर का प्रभाव इतना जोरदार था कि पिकअप में सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।

घटना की सूचना पर श्यामपुर थाना पुलिस, रात्रि अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान नजीबाबाद के बड़ापुर निवासी 18 वर्षीय अहान पुत्र शराफत और करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35) को बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना की भी मौत हो गई।

दुर्घटना में घायल अन्नू (18), सोनी लाल (25) और शमीम (42) का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचार जारी है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!