Breaking News :
>>पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल>>बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित कर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: महाराज>>15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’>>धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार>>नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी>>अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता ताई तुगुंग को प्रदान किया गया ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’>>केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला>>आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती- डीएम>>गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व>>मुख्यमंत्री धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की>>भूकंप से कांपा कोलंबिया, कई इमारतें ढही, 200 से ज्यादा लोगों की मौत>>खाने के बाद सौंफ-मिश्री क्यों खाते हैं? जानिए इसके फायदे और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानी>>बॉलीवुड की दो फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ कब होंगी रिलीज>>मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ- डीएम>>मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में दवा बिक्री पर रोक>>मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी>>श्री शिव महापुराण कथा का भक्तिमय वातावरण में हुआ दिव्य समापन>>दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट>>देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर
उत्तराखंड

शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

देहरादून। देहरादून के जोहड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पूर्व सैनिक संगठन जोहड़ी गांव द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहे।

गत सात वर्षों से आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन से क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है तथा नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “खेल में जीत और हार दोनों जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। जीत हमें उत्साहित और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, वहीं हार हमें आत्ममंथन करने तथा जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए मजबूत बनाती है। इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”

उन्होंने शहीद पंकज गुरुंग के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके सम्मान में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट संदेश देती है।

इस अवसर पर शहीद पंकज गुरुंग की माताजी आरती गुरुंग, आयोजन समिति के अध्यक्ष कैप्टन सुख बहादुर गुरुंग, राज्यमंत्री ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, सपना मल्ल, दिनेश प्रधान, कमल गुरुंग, मधुसूदन आले, नितेन्द्र बोहरा, दुर्गेश गौतम, विश्वजीत,नरेश रतूड़ी, अनिल थापा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!