Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर और ट्रक की भीषण टक्कर तीन मजदूरों की मौत 10 लोग घायल

विलाप करते परिजन

बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र में भूतपुरी रामगंगा पुल के समीप ट्रैक्टर और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में ट्रैक्टर पर सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 मजदूर घायल हो गए। घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। ट्रैक्टर सवार लोग शेरकोट से लिंटर डालकर मिक्सर मशीन लेकर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में घायल कृष्णपाल सिंह (48) और मदन सिंह (36) निवासी मकसूदाबाद को सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहम्मदपुर राजौरी निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ विक्की (22) ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में मकसूदाबाद निवासी कलवा, भूरा, संजू, जयपाल, धर्मेंद्र सिंह, देवानंद और उसका भाई शिवा, पवन, गोपाल, राजेंद्र का बड़ा भाई सोनू निवासी मोहम्मदपुर रजौरी आदि करीब दस लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर धर्मेंद्र चला रहा था।

वहीं गांव मकसूदाबाद निवासी महेश सिंह ने बताया कि उसका भाई मदन सिंह और अन्य एक दर्जन लोग मजदूरी का कार्य करते हैं। ये मंगलवार सुबह गांव से ट्रैक्टर के साथ मिक्सर मशीन लेकर शेरकोट में चुंगी नंबर पांच के पास गए थे और वहां लिंटर डालने के बाद रात करीब साढ़े बारह बजे लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया गया। घायलों में कलवा, सोनू, गोपाल की हालत नाजुक बनी हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!