Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
मनोरंजन

कौन बनेगा करोड़पति 11 के मंच पर विशेष अतिथि अमिताभ बच्चन ने छुए पैर

 सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले गेम रियलिटी शो ‘Kaun Banega Crorepati 11’ की शुरुआत 19 अगस्त से हो चुकी है। अब इस शो के आगामी एपिसोड में एक खास महिला कंटेस्टेंट बनकर आने वाली हैं जिनको अमिताभ भी खूब सम्मान देते हैं। ये महिला कोई और नही बल्कि सिंधु ताई हैं।

हाल ही में सोनी टीवी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम पेज पर आगामी एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि अमिताभ बच्चन सिंधु ताई का खूब सम्मान के साथ स्वागत कर उनके पैर छू रहे हैं। इस खास मेहमान को कर्मवीर स्पेशल शो के लिए बुलाया गया है। इस प्रोमों वीडियो को देखकर हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर सिंधुताई सपकाल कौन हैं।

वी़डियो में सिंधुताई सपकाल का परिचय देते हुए बताया गया है कि सिंधुताई पुणे, महाराष्ट्र की एक समाज सेविका हैं जो अनाथ बच्चों को अपनी शरण में लेती हैं। सिंधु ताई को मदर टेरेसा अवार्ड और राष्ट्रपति द्वारा 2017 में दिए गए नारी शक्ति सम्मान के अलावा 750 से ज्यादा अवॉर्ड्स प्राप्त हो चुके हैं। इन्हे इस शो में कर्मवीर स्पेशल एपिसोड के लिए बुलाया गया है।

सिंधुताई बच्चों से बहुत प्रेम करती हैं, उन्हे जब भी कोई अनाथ बच्चा दिखता है तो वे उसे अपना लेती है। ताई अब तक 1200 से ज्यादा बच्चों को घर दे चुकी हैं। बच्चों का खर्च उठाने के लिए सिंधुताई सुबह शाम भाषण देती हैं जिससे उनके पास पैसे आते हैं।

सिंधु ताई को उनके ससुराल वालों ने अपने घर से निकाल दिया था जिसके बाद उन्होने समाज सेवा की राह पकड़ ली थी। अमिताभ बच्चन ने सिंधु ताई से सवाल किया ‘आप हमेशा गुलाबी साड़ी ही क्यों पहनती हैं?’ इसपर जवाब देते हुए ताई ने कहा,’जिंदगी में इतना काला देखा है अब कुछ तो गुलाबी होने दो ना’। ताई के इस जवाब से अमिताभ और सभी दर्शक हंसी से खिल उठते हैं।

आपको बता दें कि केबीसी के हर सीज़न में एक दिन किसी कर्मवीर व्यक्ति को स्पेशल एपिसोड के लिए बुलाया जाता है। ये एपिसोड शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!