Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने किया 1581 लाख रूपये की पर्यटन योजनाओं का लोकार्पण

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, १७ जनवरी २०२१, चम्पावत। राज्य में अनेक स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। इसी के तहत ठुलीगाड़ से पूर्णागिरि देवी रोपवे परियोजनाओं का निर्माण पीपी मोड पर चल रहा है। उक्त बात आज यहाँ बाराही मंदिर देवीधुरा परिसर में केंद्र पोषित स्वदेश योजना हेरिटेज सर्किट के तहत 1581.00 लाख रूपये की लागत से पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही।

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ]श्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में अनेक स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें कद्दूखाल से सुरकंडा देवी एवं ठुलीगाड़ से पूर्णागिरि देवी रोपवे परियोजनाओं का निर्माण पीपी मोड पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लंबे 5 रोपवे में से एक देहरादून से मसूरी तक 300 करोड़ रूपये की रोपवे योजना पर भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अलावा नैनीताल और दीवा का डांडा आदि कई स्थलों पर भी रोपवे प्रस्तावित हैं।

श्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग राज्य के सभी जनपदों में पर्यटन एवं तीर्थाटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय पौराणिक महत्व के स्थलों को चिन्हित कर उन्हें सर्किट में शामिल करने की योजना पर कार्य कर रहा है। यहाँ के पौराणिक क्रांतेश्वर महादेव को शिव सर्किट, नागनाथ मंदिर एवं गोरलचौड़ मैदान स्थित गोलज्यू मंदिर को नागराजा एवं गोलज्यू मंदिर और रमक के सूर्य मंदिर को नवग्रह सर्किट में शामिल किया गया है।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत हेरिटेज सर्किट में शामिल अल्मोड़ा स्थित कटारमल में इंटरपिटेशन सेंटर, लैंडस्कैपिंग व साईट एमिनिटीज, जागेश्वर में पार्किंग, दानेश्वर इको लॉग हट्स, बागेश्वर स्थित बैजनाथ में इनको लॉग हट्स, पार्किंग, घाट डेवलपमेंट एवं यहाँ स्थित देवीधुरा में बाराही योद्धा बिल्डिंग, रूरल स्पोर्ट सेंटर और साईड डेवलपमेंट के तहत कुल 68 करोड़ 90 लाख 64 हजार रूपये के विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जनपदों में जल के संवर्धन और संरक्षण हेतु सिंचाई विभाग जलाशयों का निर्माण कर रहा है। रानीखेत, पिथौरागढ़, लोहाघाट, देहरादून एवं पौड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार की दृष्टि से मत्स्य पालन की संभावनाओं को देखते जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है। सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी के तहत लघु सिंचाई विभाग ने नवंबर 2020 तक 770 किमी० सिंचाई गूलों का निर्माण करने के साथ-साथ 2161 सिंचाई हौज, 4 यूनिट हाईड्रम, 109 आर्टीजन कूप तथा 945 पंप सेट की स्थापना कर 17525 हेक्टेयर भूमि की सिंचन क्षमता का सृजन किया है।[/box]

कार्यक्रम से पूर्व श्री सतपाल महाराज ने सिद्ध पीठ मष्टा महाराज मंदिर परिसर पाटी विकासखण्ड में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनने के अलावा बांजगाँव, कडवाल गाँव, खेतखान के श्री सिद्ध नरसिंह बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात मंदिर के कोष में एक अपनी संस्था से लाख रुपये देने की घोषणा भी की। देवीधूरा स्थित बाराही देवी मंदिर परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह श्री सतपाल महाराज ने स्थानीय निवासी श्रीमती हेमा जोशी को किडनी रोग से पीड़ित उनके पति के इलाज हेतु अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति से एक लाख रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा भी की।

इस अवसर पर पूरण फर्यत्याल विधायक लोहाघाट, केएमवीएन के अध्यक्ष केदार दत्त जोशी, बाराही मंदिर कमेटी के संरक्षण लक्ष्मण सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्कर पुजारी, प्रकाश बोहरा मण्डल अध्यक्ष, ललित मोहन कुँवर जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लाक प्रमुख सुमन लता, दीपक भट्ट, गोविन्द पंगरिया आदि मौजूद थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री पर्यटन, सिँचाई एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!