Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

विगत 15 वर्षों से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चला रहे समाजसेवी ललित जोशी “उत्तराखंड रत्न” से हुए सम्मानित

  • विगत 15 वर्षों में समाजसेवी ललित जोशी हजारों युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाल चुके हैं।

[highlight]नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया : “नशे को ना, जिंदगी को हाँ”[/highlight]

[box type=”shadow” ]

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, १७ जनवरी २०२१, देहरादून। सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में ऑल इंडिया कांफ्रेस ऑफ इंटेलेक्चुअल का 42वां अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों को उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कॉलेज में शौर्य दीवार का अनावरण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

[box type=”shadow” ][/box]

ऑल इंडिया कांफ्रेस ऑफ एंटेलेक्चुअल के अधिवेशन में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार उत्तराखंड, प्लानिंग कमिशन के डिप्टी चैयरमैन विनय रोहेला, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ० आर.के. जैन, आर्बिटेशन कौंसिल के चैयरमैन जस्टिस राजेश टंडन, एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ० हेम चंद्र पांडेय, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्विद्यालय के कुलपति पी.पी. ध्यानी द्वारा समाज सेवी एडवोकेट ललित जोशी को संयुक्त रूप से “उत्तराखंड रत्न” से सम्मानित किया। बागेश्वर जनपद के ग्राम हरखोला निवासी ललित जोशी विगत 15 वर्षों से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चला रहे हैं।

[box type=”shadow” ]उत्तराखण्ड रत्न मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि कक्षा 8 तक की पढ़ाई बागेश्वर में पूरी करने के बाद जब वह आगे की पढ़ाई के लिए हल्द्वानी व देहरादून जैसे शहरों की ओर निकले तो उन्हें यहाँ स्कूली बच्चों से लेकर युवा तक नशे में गिरफ्त में दिखाई दिए। तभी से उन्होंने नशे के खिलाफ जंग लड़ने की ठानी और अपने इस प्रयास में वह सफल भी हुए। विगत 15 वर्षों में वह हजारों युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाल चुके हैं। उन्होंने मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति तथा सजग इंडिया संस्था के तहत नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाकर “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” का नारा देते हुए युवाओं से व्यसन मुक्त रहने की अपील की है। विगत कई वर्षों से वह लगभग एक हजार से अधिक स्कूलों में जाकर लगभग 5 लाख छात्र-छात्राओं व युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक कर चुके हैं। उनके द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान की वीडियो सजग इंडिया यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध हैं। उनकी इन वीडियोज को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!