Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
उत्तराखण्ड

देवस्थानम बोर्ड में सुरक्षित हैं सभी के अधिकार: सतपाल महाराज

देहरादून। आकाश ज्ञान वाटिका 18 सितम्बर शनिवार 2021- उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में सभी तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक, दस्तूर और अधिकार यथावत रखे गए हैं। देवस्थानम बोर्ड में सभी के अधिकार सुरक्षित हैं। यह दावा उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया है।

उन्होंने कहा कि चारों धामों में सुविधाओं को विकसित करने के लिए ही सरकार ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड का गठन किया है। बोर्ड गठन में भी इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि मंदिरों के पुजारी, रावल, नायक रावल, पंडों के वंशानुगत और परंपरागत अधिकार यथावत रखे जाएं।

शुक्रवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिमला रोड स्थित कड़वा पानी, मानक सिद्ध में पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत 60 लाख रुपये की लागत से बने एवर ग्रीन रेजीडेंसी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया। इस दौरान महाराज ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना का लाभ लेना चाहिए। धार्मिक स्थलों पर यात्रियों के लिए इस तरह के पर्यटक आवास गृह बनाने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

तीन पर्यटक स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान

पर्यटन विभाग की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्रदेशभर के पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को पहले दिन देहरादून के तीन पर्यटन स्थल झड़ीपानी ट्रेक, जार्ज एवरेस्ट परिसर और गुच्चुपानी क्षेत्र में नगर पालिका मसूरी और वेस्ट वारियर्स के सहयोग से साफ सफाई की गई। जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि होटल एसोसिएशन के सहयोग से जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!