Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
मनोरंजन

सोनू सूद पर लगा 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, एक्टर के एनजीओ पर भी लगा आरोप

नई दिल्ली, आकाश ज्ञान वाटिका 18 सितम्बर शनिवार 2021- फिल्म अभिनेता सोनू सूद के घर और ऑफिस पर पिछले 3 दिनों से लगातार इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही हैl अब इस छापेमारी से जुड़े सूत्रों का कहना है प्रारंभिक जांच के बाद यह सामने आया है कि सोनू सूद ने लगभग 20 करोड़ रुपए की कर चोरी की हैl

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अभिनेता सोनू सूद से जुड़े कई ठिकानों पर मुंबई और लखनऊ में छापेमारी की हैl इनमें कुल 28 जगहों पर छापेमारी की गई हैl यह मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर और दिल्ली शामिल हैl सीबीडीटी के अनुसार अभिनेता और उनसे जुड़े हुए लोगों ने कर चोरी की है और इसके सबूत मिले हैंl सीबीडीटी ने यह भी कहा है कि उन्होंने बोगस कर्ज के आधार पर कई लोगों को कागज पर कर्ज दिए हैं और इसकी कुल राशि अब तक 20 करोड़ रुपए से अधिक हैl

सोनू सूद के घर पर और ऑफिस पर पिछले 3 दिनों से छापेमारी की जा रही है और कर चोरी के प्रमाण बरामद हुए हैंl सोनू सूद के एनजीओ पर भी आरोप लगा है कि उन्होंने 2.1 करोड़ रूपए विदेश से धन पाया है जो कि फॉरेन कंट्रीब्यूशन एक्ट का उल्लंघन करता हैl गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने खूब वाहवाही लूटी हैl उन्होंने कोरोना वायरस की पहली लहर में 18 करोड़ रुपए की धनराशि एकत्रित की थीl वहीं उन्होंने मात्र 1.9 करोड़ रुपए सहायता राशि के तौर पर उपयोग किए और 17 करोड़ रुपए अभी भी उनके अकाउंट में वैसे ही पड़े हुए हैंl

यह भी देखा गया कि सोनू सूद ने 2.1 करोड़ रुपए चैरिटी फाउंडेशन के माध्यम से विदेशों में धन संग्रह किया है जो कि एफसीआरए का उल्लंघन करता हैl इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने लखनऊ स्थित बिल्डर के घर पर भी छापा मारा हैl जहां पर सोनू सूद ने निवेश कर रखा है बिल्डर पर आरोप है कि वह काला धन संचय कर रहा हैं और बेनामी संपत्ति के साथ कुल लगभग 175 करोड़ रुपए बिल्डर ने धनराशि जमा कर रखी हैl अभी भी मामले में छानबीन चल रही हैl

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.