Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डखेल-जगत

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, ‘औली पूरी तरह से सुरक्षित है’

सरकार औली में शीतकालीन खेल कराएगी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2023, रविवार, देहरादून। शीतकाल में औली की वजह से गुलजार रहने वाला जोशीमठ इस बार वीरान पड़ा है। सरकार इस वीरानी को तोड़ना चाहती है। इसलिए औली में हर हाल में विंटर स्पोर्ट्स कराने की घोषणा की है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्पष्ट किया है कि औली में इस बार विंटर गेम कराए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं ने भी सुरक्षित औली का संदेश देने के लिए स्कीइंग परीक्षण शुरू कर दिया है।

औली में पर्यटन व्यवसाय से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। यहां बर्फबारी के दौरान पर्यटन का पीक सीजन होता है। अक्सर बर्फबारी होते ही औली पर्यटकों से पैक हो जाता है, लेकिन इस बार जोशीमठ में भू धंसाव के चलते पर्यटकों ने औली का रुख करना कम कर दिया है। इससे यहां का पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इधर, राज्य के पर्यटन विभाग ने इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुश्किल घड़ी से उबारने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि औली पूरी तरह से सुरक्षित है। सरकार औली में शीतकालीन खेल कराएगी। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में महाराज ने स्पष्ट किया कि पर्यटन विभाग औली में शीतकालीन खेल कराने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए हैं। बता दें कि जोशीमठ में आपदा के चलते इस साल शीतकालीन खेलों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी, लेकिन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि औली में शीतकालीन खेल कराए जाएंगे।

पर्यटकों को सिखाई जा रही है स्कीइंग 

जोशीमठ में भू-धंसाव का असर औली की पर्यटन गतिविधियों पर भी पड़ा है। बर्फबारी के बावजूद औली सूना पड़ा है। गिने चुने पर्यटक ही यहां पहुंच रहे हैं। अब स्थानीय युवाओं ने सुरक्षित औली का संदेश देने के लिए स्कीइंग कोर्स शुरू किया है, जिसमें यहां आने वाले पर्यटकों को स्कीइंग सिखाई जा रही है।

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े औली निवासी दिनेश भट्ट ने बताया कि बर्फबारी के बाद भी यह खूबसूरत पर्यटन स्थल सूना पड़ा है। इन दिनों यहां खूब चहलकदमी होनी चाहिए थी, लेकिन स्थिति इसके ठीक उलट है। उन्होंने कहा कि हम सबने मिलकर एक कोशिश की है, जिससे देश दुनिया के लोगों को संदेश दे सकें कि औली सुरक्षित है। इसके लिए यहां पर स्कीइंग कोर्स चलाया जा रहा है।

औली आने वाले गिने चुने पर्यटकों को स्कीइंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। इससे जहां लोगों में औली के सुरक्षित होने का संदेश जा रहा है, वहीं स्कीइंग से जुड़े लोगों की कुछ इनकम भी हो रही है। बताया कि इन दिनों यहां पर 40 पर्यटकों को स्कीइंग सिखा रहे हैं, जिसमें गुजरात, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के पर्यटक शामिल हैं। कुछ पर्यटक विदेशी भी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!