Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
देश

प्रधानमंत्री मोदी आज साल के पहले मन की बात एपिसोड में देश को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2023, रविवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देशवासियों के साथ मन की बात करेंगे। साल 2023 में प्रधानमंत्री पहली बार लोगों को इस कार्यक्रम के तहत संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री आज न्यू इंडिया में हो रहे बदलावों और देश की प्रगति को लेकर कई कहानियां देश के साथ साझा कर सकते हैं। इसी के साथ पीएम आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की भूमिका पर भी अपने विचार शेयर कर सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश को अपने विचार साझा करने वाले इस रेडियो कार्यक्रम (Mann Ki Baat 2023) का यह 97वां एपिसोड होगा।

विदित रहे कि प्रधानमंत्री अपने Mann Ki Baat कार्यक्रम से लोगों को कई प्रेरणादायक कहानियों से अवगत कराते हैं। पीएम ने अपने पिछले एपिसोड में साहिबजादों के साहस की कहानी सुनाई थी। प्रधानमंत्री ने बताया था कि कैसे साहिबजादों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था ताकि वो अपना धर्म त्याग दें, लेकिन उन्होंने अपनी आस्था नहीं छोड़ी।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में अपने आखिरी मन की बात एपिसोड में देश की साल भर की उपलब्धियों को गिनवाया था। पीएम ने इसी के साथ पर्यावरण को लेकर भी लोगों को बेहतर कदम उठाने को कहा था।

मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड थोड़ा अलग हो सकता है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने एक अनोखा कॉम्पीटीशन रखा है, जिसमें आम लोग हिस्सा ले सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 100वें मन की बात एपिसोड का टेलिकास्ट अप्रैल में होगा और सरकार ने इसके लिए लोगो (Logo) और जिंगल (Jingle) बनाने की प्रतियोगिता रखी है। यह प्रतियोगिता 18 जनवरी से शुरू हो चुकी है और लोगो और जिंगल सब्मिट कराने की अंतिम तारीख 1 फरवरी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए लोगों को http://mygov.in पर जाना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!