Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन मंत्री महाराज ने पिंडारी ग्लेशियर और बागची बुग्याल के लिए ट्रेकिंग दल को किया रवाना

पिंडारी ग्लेशियर और बागची बुग्याल को किया गया है “ट्रैक ऑफ द ईयर” घोषित

उत्तराखंड और नेपाल के बीच शुरू होगी हवाई सेवा

रिसॉट और हट से देख सकेंगे स्टार गेजिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022, देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से बागेश्वर जिले के पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक और चमोली जिले में बागची बुग्याल ट्रैक को “ट्रैक ऑफ द ईयर” घोषित किया गया है। बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित यूटीडीबी से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दोनों ट्रैक के लिए ट्रेकिंग दल को रवाना किया। टूर ऑपरेटरों को विभाग की ओर से प्रत्येक ट्रेकर को ट्रैक पर किए जाने वाले कुल खर्चे पर 02 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बागेश्वर व चमोली से आए एडवेंचर फाउंडेशन के प्रशिक्षणार्थियों को ट्रैक के शुभारंभ के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि विंटर ट्रेकिंग डेस्टिनेशन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिय कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अलावा इस ट्रैक के माध्यम से विंटर ट्रैकिंग डेस्टिनेशन को केदारकांठा की भांति प्रचारित एवं प्रसारित करना है। साथ ही ट्रैकिंग को बढ़ावा दिए जाने के लिए विभाग द्वारा ट्रैकिंग गाईड ट्रेनिंग भी प्रदान की जा रही है।

वहीं इस मौके पर पर्यटन मंत्री महाराज ने उत्तरकाशी के हर्षिल-छितकुल ट्रैक पर ट्रैकिंग दल के साथ हुए हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के खतरों से बचने के लिए हमें और अधिक सतर्क और सुरक्षित रहना होगा। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने माह सितम्बर 2022 में यूटीडीबी द्वारा आयोजित बलजूरी (5922 मी0) पर्वतारोहण अभियान दल का भी स्वागत व प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया।

इस मौके पर अपर सचिव पर्यटन सी. रविशंकर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुण्डीर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवस्थापना पूजा गर्ब्याल, निदेशक प्रचार व विपणन सुमित पन्त, निदेशक अवस्थापना ले. कमांडर दीपक खंडूरी, अपर निदेशक पूनम चंद, उपनिदेशक योगेंद्र गंगवार, वरिष्ठ शोध अधिकारी एस.एस. सामन्त समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह रहेगा ट्रेक का रूट

पिंडारी ग्लेश्यिर के ट्रेक की शुरूआत कुमाऊँ के काठगोदाम से होगी, जो खाती, दव्याली, फुर्किए, जीरो प्वाइंट, खाती के बाद खरकिया से होते हुए काठगोदाम में संपन्न होगा। जबकि बागची बुग्याल के ट्रेक की शुरूआत देहरादून के ऋषिकेश से होगी, जो घेश, देवलीखेत से होते हुए बागची बुग्याल के बेस कैंप पहुँचेंगे। जहाँ से ट्रेकर्स धुलंब होते हुए बागची के टॉप हिमनी पहुँचेंगे।

उत्तराखंड और नेपाल के बीच शुरू होगी हवाई सेवा

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड और नेपाल के बीच बुद्धा एयरलाइंस की हवाई सेवा शुरू की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा के संबंध में पर्यटन मंत्री महाराज ने नेपाल के निदेशक, शोध, योजना और निगरानी नेपाल पर्यटन परिषद के मणि आर लिमिछाने से फोन पर वार्ता कर इसके लिए उत्तराखण्ड की ओर पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होने बताया कि इस संबंध प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी सहमति व्यक्त की है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच नेपाल की बुद्धा एयरलाइंस सेवा शुरू होने से नेपाल और उत्तराखण्ड की जनता को इसका लाभ मिलने के साथ साथ दोनों देशों के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा उन्होने कहा कि 22 नवम्बर को उत्तराखंड से श्रीराम बारात नेपाल के जनकपुर जाएगी। बारात देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर से शुरू होगी और लखनऊ होते हुए एक 28 नवम्बर को जनकपुरी पहुँचेगी।

रिसॉट और हट से देख सकेंगे स्टार गेजिंग

उत्तराखंड आने वाले देश-विदेश के पर्यटक जल्द ही यहाँ के रिसॉट और हट से स्टार गेजिंग देख सकेंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में एस्ट्रो टूरिज्म की अपार संभावना को देखते हुए प्रदेश के रिसॉट और हट में स्टार गेजिंग की व्यवस्था की जाएगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.