Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

कर्त्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार आईएएस अधिकारी वंशीधर तिवारी को मिला उल्लेखनीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए “गढ़भूमि सम्मान-2022”

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022, देहरादून। सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी का 21वां स्थापना दिवस समारोह चंबा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम शुभारंभ का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रताप नगर विधायक विक्रम नेगी, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत व समाजसेवी व अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पाँच प्रतिभाओं को समान्नित किया गया। कला एवं संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में लोकगायिका मीना राणा, उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्य क्षेत्र में आईएएस वंशीधर तिवारी महानिदेशक सूचना व शिक्षा, पत्रकारिता में जगमोहन रौतेला, शिक्षा व समाज सेवा में हुकुम सिंह ओनिआल, शिल्पकार सर्वजीत खत्री को “गढ़भूमि सम्मान-2022” से समान्नित किया गया।

इस अवसर पर लोकगायक पदम गुसाईं, रवि गुसाईं व साथियों ने “गढ़वन्दना – खोली का गणेश मोरी का नारायण” से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया वह लोग गायक मीना राणा व सौरव मैठाणी ने अपने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। साथ ही श्रोताओं का सम्मान व स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें मॉडर्न स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान बालिका इंटर कॉलेज चंबा और तीसरा स्थान मॉडर्न स्कूल एकेडमी ने प्राप्त किया, जिन्हें ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया क्या गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी स्थानीय भाषा का एक मजबूत और प्रभावी मीडिया माध्यम है वै जल्द ही स्टेशन भवन हेतु मुख्यमंत्री से बात करेंगे। भूमि हेतु जल्दी कार्यवाही करेंगे। कार्यक्रम में हेंवल वाणी के अध्यक्ष रघुभाई जड़धारी केंद्र निदेशक राजेन्द्र नेगी, आरती बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, शांति प्रसाद भट्ट, विजय जड़धारी, सोमवारी लाल सकलानी, शक्ति जोशी, यलमा सजवाण, सतवीर पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.