Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए पर्यटन मंत्री महाराज ने किया औचक निरीक्षण

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की इज्जत और प्रतिष्ठा का प्रश्न है इसलिए “अतिथि देवो भवः” की भावना से हम सब लोग मिलकर कार्य करें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार, ऋषिकेश/देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व एवं जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज चारधाम यात्रा को लेकर बेहद सजग होने के साथ-साथ यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में लगे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को उन्होंने धर्म नगरी आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र, भारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां स्थित कमियों को इंगित करते हुए तत्काल रिपोर्ट समिट करने को कहा है।

प्रदेश के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को धर्म नगरी आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र, भारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्थित शौचालयों का निरीक्षण करने के साथ-साथ अन्य कमियों को इंगित कर रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है ताकि उसके बाद कार्यवाही की जाए। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश स्थित भारत भूमि पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण लिए उनके द्वारा 198.23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधायें उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर आईएसबीटी के पीछे से नीचे वाले चंद्रभागा पुल से ऊपर वाले चंद्रभागा पुल नटराज चौक तक सड़क निर्माण करने के लिए निर्देश दिए हैं।

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की इज्जत और प्रतिष्ठा का प्रश्न है इसलिए “अतिथि देवो भवः” की भावना से हम सब लोग मिलकर कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ जीएमवीन के पूर्व निदेशक पंकज भट्ट, अधिशासी अभियंता नगर निगम की मौजूद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!