Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शिक्षकों एवं आशा कार्यकर्तियों की टीम द्वारा अब तक कुल 73073 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2020 (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्वत द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों एवं आशा कार्यकर्तियों की टीम द्वारा  अब तक कुल 73073 व्यक्तियों की  सामुदायिक निगरानी (Community Surveillance) का कार्य किया गया। आज सामुदायिक निगरानी का कार्य 37 टीमों द्वारा दूरभाष के माध्यम से  217 व्यक्तियों से सम्पर्क कर किया गया। टीम द्वारा सम्पर्क किये जाने पर भगत सिंह कालोनी में 1 तथा केशवबस्ती डोईवाला में 1, कुल 2 संदिग्ध व्यक्ति पाये जाने पर मेडिकल टीम को सन्दर्भित कर दिया गया है। आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा 9700 व्यक्तियों से सम्पर्क करते हुए सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 62 व्यक्तियों के सैंपल जाँच हेतु भेजे गये हैं तथा 37 सैम्पल प्राप्त हुए जिनकी समस्त की रिपोर्ट नेगिटिव है। जनपद में कुल  कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 18 है, जिसमें 4 व्यक्ति ठीक हो गये हैं तथा वर्तमान में शेष 14 व्यक्ति उपचाररत् हैं, जिनमें 12 जमाती हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने तथा समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों एवं जनपद के निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर उपरोक्त लक्षणों के ईलाज के लिए आने वाले मरीजों का विवरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून को उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में कुल 110 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी, जिनके नाम एवं पते सम्बन्धित मेडिकल स्टोर द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराये गये हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!