Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

लॉकडाउन के दौरान ध्यान रखने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बातें – दिमाग में हमेशा सकारात्मक सोच आनी जरुरी

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। 10 अप्रैल, 2020 (शुक्रवार)। लॉकडाउन स्वयं, समाज एवं राष्ट्र को किसी खतरे से बचाने हेतु एक इमर्जेंसी जैसी व्यवस्था होती है। यदि किसी स्थान विशेष में लॉकडाउन किया जाता है तो उस सम्पूर्ण क्षेत्र के निवासियों को अपने घरों में ही रहना होता है। आवश्यक चीजों के लिए ही विशेष अनुमति और दिए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर ही, अनुशासित ढंग से, निर्धारित समय में बाहर निकलना होता है। शासन-प्रशासन द्वारा इमर्जेंसी व्यवस्थाओं हेतु सम्पर्क नंबर दिए होते हैं एवं हर मोहल्लों एवं क्षेत्रों में दूरभाष के माध्यम से भी हम एक दूसरे की समस्याओं को जिम्मेदार व्यक्तियों के माध्यम से दूर करा सकते हैं।
कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण की इस महामारी के समय जरुरी है कि लोग घरों से बाहर यथासम्भव नहीं निकलें या बहुत कम निकलें। आज पूरा देश लॉकडाउन है, इसका मतलब हमें गम्भीरता से समझना चाहिए।
[box type=”shadow” ]घर में रहें, सुरक्षित रहें।
सुख एवं दुःख जीवन के दो पहलू हैं। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के इस संकट में, यदि हमने संवेदनशीलता, संयम एवं अनुशासन को आत्मसात कर लिया तो निश्चित समझो कि जीत हमारी है और आने वाला समय फिर से सुख एवं शांति का होगा। लॉकडाउन के इस लम्बे समय में, घर में रहकर हमें मानसिक तनाव कदापि नहीं रखा चाहिए तथा दिमाग में हमेशा सकारात्मक सोच आनी जरुरी है।

हमें अपने दिल में हमेशा यही सोचना चाहिए कि:

  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु यह लॉकडाउन जरुरी है और मैं घर में सुरक्षित हूँ।
  • जो भी सामान अभी उपलब्ध है उसका मैं सही तरह से उपयोग करूँगा।
  • सरकार, शासन-प्रशासन, चिकित्सा कर्मी, रक्षा कर्मी, पर्यावरण मित्र आदि सभी हमेशा हमारी रक्षा के लिए प्रयासरत हैं। अतः मैं भी सरकार एवं शासन-प्रशासन दिशा-निर्देशों का हमेशा पालन करूँगा।
  • आवश्यकता का हर सामान उपलब्ध है। अतः मैं अपने संयम एवं अनुशासन का परिचय देते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन करूँगा एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाऊँगा।
  • हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाऊँगा।

[/box]

[box type=”shadow” ]सावधानी में ही सुरक्षा है।
हमें कोरोना वायरस (कोविड-19) लॉकडाउन के दौरान दैनिक जरूरत की चीजें लेने के लिए एक व्यक्ति, एक बटुआ, एक शॉपिंग बैग, एक गाड़ी का फार्मूला अपनाते हुए अपना काम एक बार में ही पूरा का लेना चाहिए।

[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *