Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

टोक्यो ओलिंपिक खिलाड़ियों को योगी सरकार करेगी सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अगस्त 2021, गुरुवार, लखनऊ। ओलिंपिक खेलों के इतिहास में भारत के अब तक के श्रेष्ठ प्रदर्शन में अहम भूमिका अदा करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज सम्मानित करेगी।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा इन खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टोक्यो ओलिंपिक में भारत का परचम बुलंद करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से होना है। इस दौरान जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत करेंगे वहीं कुल 42 करोड़ की सम्मान राशि का खिलाड़ियों में वितरण भी करेंगे।

इस भव्य समारोह में इनके साथ ही इनके साथ ही संसदीय कार्य, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा, कोषाध्यक्ष आनंदेशवर पाण्डेय तथा उत्तर प्रदेश ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास भी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

ओलिंपिक में व्यक्तिगत खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले जैवलिन थ्रोआर नीरज चोपड़ा के साथ ही टोक्यो ओलिंपिक खेलों में रजत पदक विजेता महिला वेट लिफ्टर मीरा बाई चानू व पहलवान रवि कुमार दहिया, कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, पहलवान बजरंग पुनिया, महिला मुक्केबाज लवलीना व पुरुष हॉकी टीम को सम्मान दिया जाएगा।

इतना ही नहीं चौथे स्थान पर आने वाली महिला हॉकी टीम, पहलवान दीपक पुनिया व महिला गोल्फर अदिति अशोक को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा।

टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर प्रदेश के प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), सौरभ चौधरी (शूटिंग), सतीश कुमार (बाक्सिंग), मेराज खान (शूटिंग), अरविंद सिंह (रोइंग), शिवपाल सिंह (एथलेटिक्स) ललित उपाध्याय (हॉकी), अन्नू रानी (एथलेटिक्स), सीमा पुनिया (एथलेटिक्स) तथा वंदना कटारिया (महिला हाकी) को विशेष पुरस्कार मिलेगा।

एथलीट नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपया, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र, मीरा बाई चानू व रवि कुमार दहिया को  डेढ़-डेढ़ करोड रुपया, वीपी सिंधू, बजरंग पुनिया व लवलीना तथा पुरुष हॉकी टीम के सदी सदस्यों को एक-एक करोड़ रुपया की धनराशि प्रदान की जाएगी।

महिला हाकी टीम की सभी सदस्यों, दीपक पुनिया तथा अदिति अशोक को 50-50 लाख रुपया और उत्तर प्रदेश के दस खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपया की धनराशि प्रदान की जाएगी।

टोक्यो ओलिंपिक में पुरुष हाकी टीम ने 41 वर्ष के पदक सूखे को खत्म कर कांस्य पदक झटका। महिला हाकी टीम भी सेमीफाइनल तक पहुंची। हाकी टीम के प्रशिक्षकों को भी 25-25 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों से 75-75 खिलाड़ियों तथा देश को गौरव दिलाने वाले उत्तर प्रदेश के सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को इस समारोह में आमंत्रित किया है। आज के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखना बड़ा ज़िम्मा है।

डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि कार्यक्रम के चलते स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्तों पर डायवर्जन दोपहर 12 से रात नौ बजे किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!