Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोविड-19 महामारी से जुड़े आंकड़ों को किया जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अगस्त 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। भारत में 24 घंटे के दौरान 36,401 नए कोरोना संक्रमित मिले और 530 संक्रमितोंं की मौत हो गई। वहीं 39,157 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। यह जानकारी गुरुवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में दी गई है।

देशभर में सक्रिय मामलों में लगातार कमी दर्ज हो रही है। फिलहाल देश में 3,64,129 संक्रमितों का इलाज जारी है। सक्रिय मामलों का यह आंकड़ा 149 दिनों में सबसे कम है।  कुल संक्रमण के मामलों का 1.13 फीसद सक्रिय मामले हैं।

कोरोना महामारी से अब तक देश भर में ठीक होने वालों की संख्या 3,15,25,080 है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि कुल 50 करोड़ टेस्ट करने का आंकड़ा पार कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 56,64,88,433 हो गया है जिसमें पिछले 24 घंटों में 56,36,336 वैक्सीन डोज लगाई गई हैं।

प्रेट्र के अनुसार, महामारी की शुरुआत से अबतक देश में कुल संक्रमण के मामले 3,23,22,258 हो गए और मरने वालों की संख्या 4,33,049 है। मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक पिछले साल के मार्च के बाद अभी दर्ज रिकवरी रेट सबसे अधिक 97.52 फीसद है। हर दिन आने वाला संक्रमण दर अभी 1.94 फीसद है जो पिछले 24 दिनों से 3 फीसद से कम है।

पिछले साल 7 अगस्त को देश में कोरोना संक्रमण मामलों का आंकड़ा 20 लाख के पार चला गया था। इसके बाद देशभर में संक्रमण के मामले बढ़ते ही चले गए। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को कुल मामलों का आंकड़ा एक करोड़ के पार चला गया। 4 मई 2021 को दो करोड़ और 23 जून तक 3 करोड़ से अधिक संक्रमण के मामले भारत में आ चुके थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!