Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

आज अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 556 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 1 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)।  जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 75 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गये तथा 179 सैम्पल प्राप्त हुए, जिनमें 20 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 712 हो गई है, जिनमें 114 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 344 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।
आशा कार्यकर्तियों की द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में  व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आतिथि तक 14637 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया जा चुका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज जनपद में शहरी क्षेत्र, विकासखण्ड रायपुर एवं सहसपुर अन्तर्गत 11590 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज शहरी क्षेत्र सहित कालसी एवं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत 253 को-मोर्बिडिटी अवस्था के व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 556 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। आज को-मोर्बिडिटी माॅनिटरिंग और सर्विलांस कन्ट्रोल रूम से को-मोर्बिडिटी अवस्था वाले कुल 345 व्यक्तियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खॉंसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 81 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खॉंसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

आज विभिन्न चिकित्सालयों/ स्वास्थ्य कार्मिकों को 17 एन-95 मास्क, 600 ट्रिपल लेयर मास्क, 2 पी.पी.ई किट, 350 वीटीएम वायल, 8 सेनिटाइजर, 75 सर्जिकल गलब्स, 397 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!