Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू की रोकथाम  के लिए विभिन्न कार्यों  हेतु अन्टाइड मद से धनराशि स्वीकृति की प्रदान की गयी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 1 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोविड-19 के संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के पश्चात नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित हरश्रीनाथ गली खुड़बुड़ा मौहल्ला, नगर निगम ऋषिकेश क्षेन्त्रातर्गत रेलवे रोड ऋषिकेश, ग्राम गढ़ी मयचक ऋषिकेश क्षेत्र को लाॅकडाउन किया गया था। उपरोक्त कन्टमेंन्ट क्षेत्रों की  28 दिन की एक्टिव सर्विलांस के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गयी संस्तुति के उपरान्त उक्त क्षेत्रों को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त कर दिया  गया है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू की रोकथाम  के लिए विभिन्न कार्यों  हेतु अन्टाइड मद से  मुख्य चिकित्सधिकारी कार्यालय को एम्बुलेंस क्रय करने हेतु रू० 14 लाख एवं  नगर आयुक्त नगर निगम कार्यालय को डेंगू की रोकथाम के लिए 30 फागिंग मशीन क्रय करने हेतु लगभग रू० 24 लाख एवं जिला पंचायत को राज्य आपदा मोचन निधि मद से क्वारेंटीन सेन्टरों में प्रभावितो के आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री एवं साफ-सफाई व्यवस्था हेतु  रू० 15 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 23 मोबाईल वैन के माध्यम से 145 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 48 निराश्रित पशुओं जिसमें, सभी  गौवंश को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1496 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 20604 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 187 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे रू० 164.96 ल़ाख  का राजस्व प्राप्त हुआ।

आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 197 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जँच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 188 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 167 व्यक्ति पहुँचे इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 190 तथा काठगोदाम हेतु 152 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 36 काॅल प्राप्त हुई हैं,जिनमें 32 पास हेतु तथा 4 काल अन्य से सम्बन्धित प्राप्त हुंई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!