Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनपद देहरादून में आज कुल 204 व्यक्तियों की कोरोना वायरस जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2020, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। उन्होनें सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय कर जनपद में प्रभावी सर्विलांस कराने और सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थालों, बाजारों, सार्वजनिक परिवहन, पर्यटन स्थलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करवाए। उन्होंने कहा कि मास्क का उपयोग न करने और सामाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्रवाई करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनमानस से अपेक्षा की है कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क, फेशकवर का उपयोग करें तथा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु केन्द्र एवं राज्य सकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए संक्रमण की रोकथाम में प्रशासन को सहयोग दें।

जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवस्थित पर्यटन स्थलों, पार्कों एवं अन्य प्रमुख स्थानों में साफ-सफाई एवं कीटनाशक दवा, फाॅगिंग सोडियम हाइपोक्लोराइड आदि का नियमित छिड़काव करायें।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 204 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 19710 हो गयी है, जिनमें कुल 17714 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1157 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 2637 सैम्पल भेजे गये।

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 183 आईसीयू बैड रिक्त हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!