Breaking News :
>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने ली समीक्षा बैठक : महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा

 आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2020, शनिवार। देश में कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन की रणनीति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन की सफलता की गति, विनियामक अनुमोदन और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। टीकाकरण रोल-आउट के लिए वैक्सीनेटर और तकनीकी प्लेटफॉर्मो को जोड़ने, एचसीडब्ल्यू तक पहुंचाने, कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर वृद्धि के लिए जनसंख्या समूहों की प्राथमिकता जैसे विभिन्न मुद्दों की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बैठक में पीएमओ से जुड़े अधिकारी, नीति आयोग, विदेश मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्दोगिकी, और स्वास्थ्य मंत्रालय  के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

कोरोना वैक्सीन को लेकर कई फार्मा कंपनिया दावा कर रही हैं कि उनकी वैक्सीन 90 फीसद से ज्यादा कागरगर है। इसी के चलते भारत सरकार अब कोरोना वैक्सीन को लेकर बैठक कर रही है। कोरोना वैक्सीन की सफल परीक्षणों में अब तक अमेरिका की फाइजर, मॉडर्ना इंक और ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन ने खुद को 90 फीसद से ज्यादा कारगर बताया है। वहीं, सीरम इंस्टीट्यू ऑफ इंडिया ने कहा है कि देश में जनवरी माह तक कोरोना की वैक्सीन आ सकती है।

देश में कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है। वहीं, कोरोना की रिकवरी दर भी बाकी देशों की अपेक्षा बहुत अच्छी है। हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों मे एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली में रोजाना 7 हजार के आस-पास नए मामले आ रहे हैं। इसी के चलते केंद्र व राज्य सरकार दिल्ली में फिर से कोरोना के खिलाफ एकजुट हो कर लोगों से महामारी के खिलाफ जंग जीतने के लिए कड़ाई से पालन करने का अनुरोध कर रहे हैं।

अपने देश की कोरोना वैक्सीन की बात करें तो भारत में तीन कंपनियों का ट्रायल विभिन्न चरणों में है। इसमें भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में शुरू हो चुका है, अभी तक आए इसके नतीजे कारगर साबित हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!