Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय राष्ट्र को करेंगे समर्पित

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2022, शनिवार, गांधीनगर। चार राज्यों में बम्पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है और इस बीच आज गांधीनगर के दहेगाम में पीएम ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन भी किया। पीएम को देख लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया। बता दें कि आज पीएम राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय राष्ट्र को समर्पित करने वाले हैं। 

बता दें कि पीएम आज गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) की इमारत का उद्घाटन करेंगे और आरआरयू के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद मोदी शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंचायत महासम्मेलन में ग्रामीण विकास पर जोर दिया। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय जब भारत आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है तो ‘राष्ट्रपिता’ के ग्रामीण विकास का सपने जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज के सपने को पूरा करने के लिए पंचायती राज का ढांचा मजबूत करना महत्वपूर्ण है। पीएम ने कहा कि सभी पंचायत सदस्य इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

चार राज्यों में जीत के बाद गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी मां हीराबेन से गांधीनगर में स्थित घर में मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान मां से आशीर्वाद लिया और उनके साथ खाना भी खाया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.