Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
ताज़ा खबरेंदेश

ग्रेटर नोएडा में बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी के मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन अधिशासी अभियंता और एसडीओ बर्खास्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2022, शनिवार, नोएडा। प्रदेश के सभी जिलों में बिजली आपूर्ति को लेकर बेहद गंभीर योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्रेटर नोएडा में बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने अधिशासी अभियंता और एसडीओ को सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही दोषी दो अधिशासी अभियंता व एक उपखंड अधिकारी की एक वार्षिक वेतनवृद्धि भी रोक दी है। ग्रेटर नोएडा की मेसर्स गौर संस रियलिटी के विद्युत भार तय करने में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई थी।

ग्रेटर नोएडा में बिल्डर को बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी के मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन अधिशासी अभियंता और एसडीओ को बर्खास्त कर दिया गया है। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने संबंधित मामले में तीन अन्य अभियंताओं के खिलाफ एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश भी दिए हैं।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बिल्डर मैसर्स गौर सन्स रियालिटी प्राइवेट लिमिटेड के गौर सुन्दरम प्रोजेक्ट को 5200 केवीए का कनेक्शन नियमों को दरकिनार कर देने का मामला पिछले वर्ष पकड़ा गया था। जांच में पाया गया था कि अभियंताओं ने पावर कारपोरेशन को लगभग 8.36 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। जांच में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार राना के अलावा वितरण खंड के तत्कालीन अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश व प्रभात कुमार सिंह, पारेषण के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार, एसडीओ अजय कुमार व अवर अभियंता अरङ्क्षवद कुमार भी दोषी पाए गए।

कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा इस संबंध में मध्यांचल के प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने बताया कि समिति ने सभी पर लगे गंभीर आरोपों को सही पाया है। ऐसे में सहायक अभियंता विद्युत कार्यशाला केंद्र दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड राजापुर चित्रकूट के पद पर कार्यरत विद्युत वितरण खंड ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया। अवर अभियंता परीक्षण विद्युत परीक्षण उपखंड चायल कौशांबी में तैनात विद्युत वितरण खंड ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन उपखंड अधिकारी अजय कुमार को भी दोषी पाए जाने पर बर्खास्त किया गया है।

संबंधित मामले में प्रभात कुमार सिंह अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रेटर नोएडा, प्रवीण कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण खंड प्रथम, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड व चंद्रवीर तत्कालीन उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड ग्रेटर नोएडा इस समय सहायक अभियंता राजस्व विद्युत नगरीय वितरण खंड पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड करेलाबाग प्रयागराज की संबंधित अवधि में परनिंदा करते हुए एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का भी आदेश अध्यक्ष ने दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राकेश के खिलाफ पहले ही कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी पेंशन में शत-प्रतिशत कटौती के आदेश दिए जा चुके हैं। राकेश पिछले वर्ष 31 मार्च को मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत होने के बाद पश्चिमांचल डिस्काम के निदेशक (तकनीकी) बने थे। कनेक्शन में गड़बड़ी के दोषी पाए जाने पर राकेश को निदेशक पद से हटा दिया गया था।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!