Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज भरूच और जामनगर में करेंगे 9,460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022, अहमदाबाद/नई दिल्ली। अपने 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर चल रहे प्रधानमंत्री मोदी का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री मोदी आज भरूच और जामनगर में 9 हजार 460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले भरूच जिले के आमोद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और अहमदाबाद में जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षिक परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे जम्बूसर में बल्क ड्रग पार्क और भरूच जिले के दहेज में डीप सी पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आणंद जिले के वल्लभ विद्यानगर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वे चुनावी मूड में नजर आएंगे।

जामनगर में 1,460 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
आज शाम को प्रधानमंत्री जामनगर में 1,460 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं सिंचाई, बिजली, जलापूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं।
विदित रहे कि जिन परियोजनाओं का आज प्रधानमंत्री मोदी आधारशीला रखेंगे उनमें कलावड़/ जामनगर तालुका मोरबी-मालिया-जोडिया समूह की कलावद ग्रुप ऑगमेंटेशन जल आपूर्ति योजना, हापा मार्केट यार्ड रेलवे क्रॉसिंग, लालपुर बाईपास जंक्शन फ्लाईओवर ब्रिज, सीवर संग्रह पाइपलाइन और पंपिंग स्टेशन का नवीनीकरण शामिल हैं।

अहमदाबाद में शैक्षिक संकुल का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षिक संकुल का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना छात्रों को समग्र विकास के लिए सुविधाएं प्रदान करने में मदद करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!