Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए दून के सिद्धार्थ खंडूड़ी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022, देहरादून। उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा में पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए दून के सिद्धार्थ खंडूड़ी को स्वजन और रिश्तेदारों ने रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

दोपहर लगभग 12:00 बजे हरिद्वार में सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में महापौर सुनील उनियाल गामा और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी शामिल हुए। इससे पहले महापौर और कैबिनेट मंत्री ने सिद्धार्थ के आवास पहुंचकर उनके स्वजन को सांत्वना दी।

26 वर्षीय सिद्धार्थ का शव नेशविला रोड स्थित आवास में शनिवार रात पहुंचा था। रविवार को सुबह 10:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। सुबह से ही सिद्धार्थ के घर में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे थे। नम आंखों से पड़ोसी और रिश्तेदार सिद्धार्थ के स्वजन को ढांढस बंधा रहे थे। अंतिम यात्रा से पहले सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन को नेताओं का तांता भी लगा रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना और भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल ने भी सिद्धार्थ के घर पहुंचकर शोक जताते हुए उनके परिवार को ढांढस बंधाया।

जीवन के सफर में बेटे के अचानक साथ छोड़ जाने से उनकी आंखें जरूर नम थीं, मगर वह परिवार के हर सदस्य और रिश्तेदारों को ढांढस बंधा रहे थे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद व्यक्तियों का हृदय और भी ज्यादा द्रवित हो रहा था। एक पिता के लिए जवान बेटे की अंतिम यात्रा से बड़ा बोझ कोई और नहीं हो सकता। ऐसी परिस्थिति में खुद को संभालना कितना मुश्किल होता है, यह बताने की जरूरत नहीं। लेकिन, सिद्धार्थ के पिता हर्षवर्धन खंडूड़ी ने ऐसे नाजुक मौके पर भावनाओं पर काबू रखते हुए खुद को बिखरने नहीं दिया, क्योंकि गमगीन परिवार को संभालना भी जरूरी था।

4 अक्टूबर 2022 को हिमस्खलन की चपेट में आया था 34 सदस्यीय दल

द्रौपदी का डांडा में 4 अक्टूबर 2022 को हिमस्खलन की घटना हुई थी, जिसकी चपेट में निम का 34 सदस्यीय पर्वतारोही दल आ गया था। इनमें पांच पर्वतारोही घायल हुए थे, जबकि 29 लापता थे। खोज बचाव दल अब तक इनमें से 27 पर्वतारोहियों के शव निकाल चुका है। इनमें दो प्रशिक्षक और 25 प्रशिक्षु शामिल हैं। जबकि, दो पर्वतारोही अभी लापता हैं। निम, भारतीय सेना, आइटीबीपी, एसडीआरएफ और हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के विशेषज्ञों का दल उनकी तलाश में जुटा है।

सिद्धार्थ को बचपन से पर्वतारोहण और बाक्सिंग का था शौक

सिद्धार्थ को बचपन से पर्वतारोहण और बाक्सिंग का शौक था। पर्वतारोहण का शौक पूरा करने के लिए उन्होंने निम के एडवांस पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसी पाठ्यक्रम के तहत वह अपने दल के साथ द्रौपदी का डांडा की चोटी का आरोहण करने गए थे। बाक्सिंग में उन्होंने राज्य स्तरीय कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया था।

सिद्धार्थ ने स्कूली शिक्षा सेंट जोजफ्स अकादमी से पूरी की थी। वर्ष 2015 में उन्होंने दून विवि में प्रवेश लिया और फ्रांसीसी भाषा में डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक घर में ही योग केंद्र खोलकर योग की शिक्षा भी दी। पर्वतारोहण का कोर्स पूरा करने के बाद सिद्धार्थ विदेश जाना चाहते थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सिद्धार्थ इससे पहले भी कई बार पर्वतारोहण पर जा चुके थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!