Breaking News :
>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
खेल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज दिल्ली में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर चुकी है और अब उसकी नजरें अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने पर हैं। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के अंतिम एकादश में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने की संभावना है।

अंतिम मुकाबले में बदलाव के संकेत

भारत ने सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते कई खिलाड़ियों को अब तक मैदान पर ज्यादा समय नहीं मिल पाया है। दूसरे टी20 के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने संकेत दिए थे कि तीसरे मैच में टीम संयोजन में बदलाव किया जा सकता है, ताकि अन्य खिलाड़ियों को भी मैच अभ्यास का अवसर मिल सके।

इसी वजह से दिल्ली में होने वाले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की चर्चा तेज है। सूर्यवंशी ने जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। हालांकि, इस सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में उन्हें अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया।

बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है फेरबदल

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ही मौजूदा सीरीज में अच्छी लय में नजर आए हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन के सामने शीर्ष क्रम में बदलाव को लेकर चुनौती होगी। ईशान किशन को आराम देकर सूर्यवंशी को मौका देना एक विकल्प हो सकता है। सैमसन फिलहाल विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं।

इसके अलावा श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को भी बल्लेबाजी का पर्याप्त अवसर देने की कोशिश की जा सकती है। पहले दो मैचों में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने इतनी तेजी से रन बनाए कि मध्यक्रम के खिलाड़ियों को ज्यादा देर क्रीज पर रहने का मौका नहीं मिला।

नीतीश और बिश्नोई ने बढ़ाया चयन का विकल्प

दूसरे मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंद से प्रभाव छोड़ा और 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उन्हें टीम में हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में उनके प्रदर्शन ने टीम प्रबंधन को एक और उपयोगी विकल्प दिया है।

वहीं, चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम में शामिल किए गए रवि बिश्नोई ने भी दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में उन्हें अंतिम मुकाबले में बरकरार रखा जा सकता है। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने भी गेंदबाजी में अपनी भूमिका बखूबी निभाई है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदिन नईब, डारविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

तीसरा टी20 कब खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

मैच कहां होगा?
मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?
मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा।

कहां देख सकेंगे मुकाबला?
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

Loading

error: Content is protected !!