Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
उत्तराखण्डहरिद्वार

पर्वतीय क्षेत्र में सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का लगा जमावड़ा  

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई 2023, सोमवार, हरिद्वार। मैदानी क्षेत्र में सावन का दूसरा, जबकि पर्वतीय क्षेत्र का पहला सोमवार आज है। इसको लेकर पूरे उत्‍तराखंड में शिव भक्तों का उत्साह हिलोरे ले रहा है। वे अपने अराध्य भोले शंकर के जलाभिषेक को आतुर हैं। शिव मंदिरों में सुबह से भक्‍तों की भीड़ है। श्रावण मास सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में भोर से जलाभिषेक शुरू हो गया है। शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भगवान आशुतोष की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों की रौनक देखते ही बन रही है।

वहीं बिल्वकेश्वर महादेव, नीलेश्वर महादेव, तिल भांडेश्वर मंदिर, दरिद्रभंजन समेत कालोनियों के शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा का अपना अलग ही महत्व है। हर तरफ बम बम भोले के जयघोष से माहौल भक्तिमय है। गंगा घाटों से लेकर मंदिरों में शिवभक्त ही नजर आ रहे हैं। चहुंओर बम-बम भोले के जयकारे लग रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को धर्मनगरी शिवमय हो गई है। शिवालयों में जलाभिषेक को भोर से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की जबरदस्त भीड़ है।

पौराणिक मान्यता है कि श्रावण मास में भोलेनाथ अपनी ससुराल कनखल यानि दक्ष नगरी में दक्षेश्वर महादेव के नाम से विराजते हैं। इसलिए कनखल के दक्ष मंदिर घाट के अलावा मंदिर में शिवभक्तों की ज्यादा भीड़ दिख रही है। श्रद्धालुओं गंगाजल, दूध, दही, शहद, मिश्री, भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि से भोले शंकर का पूजन और जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मंदिर प्रबंधन समिति के अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण को बैरिकेडिंग की गई है। वहीं द्रोणनगरी देहरादून के शिवालय भी भक्‍तों से पैक हैं। श्रद्धालुओं की व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही मंदिर के सेवादार भी तैनात है।

ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर, जंगम शिवालय पलटन बाजार, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, अभयमठ शक्तिपीठ लक्ष्मण चौक, कमलेश्वर महादेव मंदिर जीमएएस रोड, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट समेत शहरभर के शिवालयों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर रहे हैं। टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री 108 महंत कृष्णागिरी महाराज ने बताया कि पर्वतीय व मैदानी क्षेत्र के सावन के सोमवार पर श्रद्धालु काफी संख्या में जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। किसी को भी दर्शन से लेकर जलाभिषेक में परेशानी ना हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं।

सुबह 4:00 बजे भगवान का चंदन, दूध, गंगाजल, पुष्प अभिषेक के बाद साढ़े चार बजे कपाट भक्तों के लिए खोला गया। सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सावन मास का शिव महोत्सव सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ हुआ। मंदिर के दिगंबर दिनेश पुरी व मीडिया प्रभारी संजय गर्ग ने बताया कि सुबह हरिद्वार से लाए गंगाजल से श्रद्धालु अभिषेक कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की ओर से प्रथम सामूहिक रुद्राभिषेक लोकपर्व हरेला को समर्पित रहा। मंदिर में श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान श्री पृथ्वीनाथ का पुष्प व विशेष श्रृंगार किया गया। उत्तरकाशी के प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। उत्तरकाशी के विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए सुबह तड़के 4:00 बजे से ही लाइन में लग गए हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!