Breaking News :
>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन
उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कला

हरेला हरियाली और ख़ुशहाली का प्रतीक : ललित जोशी

देहरादून के सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप तथा उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून में भी हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई 2023, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला प्रदेश में पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में लोग वृक्षारोपण कर प्रकृति के इस पर्व मना रहे हैं। हरेला पर्व मुख्यत: उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मण्डल में मनाया जाता रहा है, जहाँ लोग तिथि के अनुसार सात प्रकार के अनाज को एक विशेष पात्र में बोते हैं, जिसे 10वें दिन पूजा-अर्चना के बाद काटा जाता है, जिसे फिर शिरोधार्य किया जाता है। लेकिन विगत कुछ वर्षों से यह त्यौहार कुमाऊँ मण्डल के गांव-घरों तक ही सीमित न रहकर पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण के तौर पर मनाए जाने लगा है। सरकार के साथ ही विभिन्न संस्थायें, संगठन भी इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मना रही है। 

देहरादून के सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप तथा उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून में भी हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सीआईएमएस कैंपस कुंआवाला के चारों ओर वृक्षारोपण किया। ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कॉलेज परिसर में पौंधा लगाया और सभी लोगों को हरेला पर्व की शुभकामनायें दी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की है। हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया प्रकृति को समर्पित यह पर्व पूरे प्रदेश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी यह त्यौहार पारम्परिक तौर पर मनाते आ रहे हैं, हरेला से 9 दिन पूर्व 5 या 7 अनाजों को रिंगाल की टोकरी में बोया जाता है और सुबह ताजे पानी से इसे सींचा जाता है। इसे धूप की सीधी रोशनी से भी बचाया जाता है और 9वें दिन गुडाई करने के बाद 10वें दिन इसकी पूजा करने के बाद हरेले को काटकर चढ़ाया जाता है। लोग इसे फिर शिरोधार्य करने के साथ ही अपने घर के दरवाजों पर गाय के गोबर के साथ लगाते हैं।

वहीं उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटा.) ललित सामंत ने कहा कि आज हरेला पर्व के अवसर पर डिफेंस अकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि विश्व का तापमान निरन्तर बढ़ रहा है, इस तापमान को बढ़ने से रोकने के लिये हमें पेड़-पौंधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने पर अधिक से अधिक जोर देना होगा।

मेजर सामंत ने कहा आज हमें संकल्प लेना है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका संरक्षण भी करेंगे। हमें अन्य प्रकार के पेड़-पौंधे लगाने के साथ ही फलदार पौंधों को भी अधिक से अधिक मात्रा में लगाने पर विचार करना चाहिये, जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!