Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
देश

बंगाल चुनाव की सूची TMC कर सकती है आज जारी, भाजपा की बैठक स्थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च 2021, शुक्रवार, कोलकाता। बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के बाद टिकट बंटवारे व प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा और सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है।  इसे लेकर आज होने वाली भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक रद कर दी गई है। वहीं टीएमसी चुनाव समिति की आज कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के आवास पर बैठक होने वाली है। उम्मीदवारों की पहली सूची फाइनल करने को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की गुरुवार को दिल्ली में अहम बैठक हुईं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर यह बैठक पांच घंटे से अधिक समय तक चलीं, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान बंगाल भाजपा की कोर कमेटी के शीर्ष नेता भी मौजूद रहे।

खबर है कि इसमें पहले व दूसरे चरण में 60 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। कहा जा रहा था कि शुक्रवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है, लेकिन अब यह बैठक रद हो गई है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस शुक्रवार को बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती हैं।

तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अपने कालीघाट आवास से ही शुक्रवार दोपहर में सूची जारी करेंगी। इसके बाद सात को ममता के उत्तर बंगाल के दौरे पर जाने का भी कार्यक्रम है। वहां वह रोड शो व चुनावी सभा करेंगी। इधर, इस बार विधानसभा चुनाव में ममता युवा और महिलाओं पर दांव खेलने की तैयार में हैं।

सूत्रों के अनुसार, बांग्ला फिल्मों के कई अभिनेता-अभिनेत्रियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं और युवाओं को चुनावी रण में उतारकर तृणमूल बड़ा दांव खेलने की रणनीति बनाई है। खबर है कि कई वर्तमान विधायकों और मंत्रियों तक का पत्ता साफ हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, ममता के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की टीम की ओर से हर सीट के लिए उपयुक्त प्रत्याशियों की सूची तैयार की गई हैं। इस सूची में ऐसे लोगों के नाम हैं जिनके बारे में पूरी जानकारी पीके की टीम ने जुटाई है।

तृणमूल सूत्रों का कहना है कि टिकट वितरण में सभी वर्ग और विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों का प्रतिनिधित्व रहेगा। गौरतलब है कि इस बार तृणमूल को भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में भाजपा से पार पाने के लिए पार्टी सोच समझकर कदम उठा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!