Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की घोषणा के एक वर्ष पूर्ण – सांस्कृतिक संध्या व दीपोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरुवार, गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) की घोषणा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक संध्या व दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों व स्कूली छात्राओं ने भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, मंत्रीगणों, विधायकगणों सहित अन्य लोगों ने भराड़ीसैंण में 1100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर चमोली जनपद के रैणी क्षेत्र में आपदा मृतकों की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतीकरण देने वाले सभी कलाकारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10-10 हजार रूपये देने एवं सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज गैरसैंण को 20 कम्प्यूटर देने की घोषणा की।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि आज गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा के एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए शानदार बजट पेश करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतीकरण देने वाले सभी कलाकारों को विधानसभा अध्यक्ष कोष से 2 – 2 हजार रूपये देने की घोषणा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!