Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर नैनीताल जनपद में तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आँगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार वितरित किये गये

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 8 अगस्त 2020, हल्द्वानी (सूचना)। राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं आँगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार वितरण समारोह तहसील एनआईसी में बाल एवं महिला विकास की ओर से शनिवार को आयोजित किया गया। तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर 8 अगस्त को नैनीताल जनपद में तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आँगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र सिह भण्डारी द्वारा वितरित किये गये। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत द्वारा प्रदेश की सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्बोधित किया गया तथा बधाई भी दी गई।

[box type=”shadow” ]

[/box]

जनपद नैनीताल से तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित मालविका माया उपाध्याय को उत्तराखण्ड लोक गीत में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु, कंचन भण्डारी को महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ सामाजिक कार्याे के लिए समानित किया गया। कार्यक्रम में ओखलकांडा की आंगनबाडी कार्यकत्री निर्मला पाण्डे, रामनगर की कु० समरेज तथा कोटाबाग की गंगा बिष्ट को सम्मानित किया गया। जनपद की इन सभी महिलाओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी श्री भण्डारी ने कहा कि महिलायें शक्ति का प्रतीक तथा उनके द्वारा समाज व प्रदेश के विकास के लिए जो योगदान दिया जाता रहा है वह अनुकरणीय है। तीलू रौतेली प्रदेश की महिलाओं की प्रेरणा एवं मार्ग दर्शक है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह पुरस्कार महिलाओ एवं तीलू रौतेली के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम मे जानकारी देते हुये जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के विजेताओं को 21 हजार की धनराशि तथा आंगनबाडी कार्यक्रत्री को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार की धनराशि दी जाती है। कार्यक्रम मे तुलिका जोशी भी मौजूद थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!