Breaking News :
>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य विकास अधिकारी, जनपद नैनीताल द्वारा मोटा हल्दू में संचालित कोविड-19 केअर सेंटर का किया गया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 8 अगस्त 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जनपद के मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा शनिवार की देर सायं मोटा हल्दू में संचालित कोविड-19 केअर सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं दुरस्त मिली, सम्बन्धित कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी पर तैनात मिले तथा सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक पायी गयी।
निरीक्षण के दौरान पेयजल की समस्या के सम्बंध में निर्देश दिए कि अतिरिक्त पानी की बोतलें रखी जायें तथा पीने के पानी की समस्या के निदान के लिए कन्टोल रूम के माध्यम से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोविड केअर सेंटर में आने वाले रोगियों की उचित देखभाल की जाये तथा ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करें। कोविड केअर सेंटर की नियमित सफाई व सेनिटाईजेशन की व्यवस्था भी बनायी रखी जाये तथा उच्च गुणवत्तायुक्त भोजन भी उपलब्ध कराया जाये।
निरीक्षण से पूर्व उन्होंने डिस्टिक्ट नैनीताल काॅ-आपरेटिव बैंक सभागार में कोविड केअर सेंटरों के प्रभारियों एवं जोनल मजिस्टेटों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान कोविड केअर सेंटरों की महत्वपूर्ण भमिका है। ऐसे में सभी अधिकारी केन्द्र व प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन कुशलता से करें। यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को अवश्य दें।
इस दौरान उप निदेशक एटीआई रेखा कोहली, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!