Breaking News :
>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म ‘बागी 3’ कोरोना वायरस के माहौल में भी शानदार प्रदर्शन कर रही

बॉक्स ऑफ़िस पर कोरोना वायरस का असर नहीं दिख रहा है। टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फ़िल्म ‘बागी 3’ की बढ़त अब सिंगल स्क्रींस से चलकर मेट्रो शहरों तक पहुंच गया है। शुक्रवार रिलीज़ हुई फ़िल्म के लिए वीकेंड काफी शानदार रहा। शनिवार को कलेक्शन में गिरावट देखे जाने के बाद रविवार को फ़िल्म ने वापसी की। इस वापसी की वजह से पहले वीकेंड में ‘बागी 3’ का कलेक्शन 50 करोड़ पार कर गया।

फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक, फ़िल्म ने रविवार को वापसी की। शुक्रवार को 17.50 करोड़ के कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को करीब 8 फीसदी की गिरावट देखी गई और फ़िल्म ने 16.03 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, रविवार को वापसी करते हुए ‘बागी 3’ ने 20.30 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ फ़िल्म का टोटल कलेक्शन बढ़कर 53.83 करोड़ पहुंच गया।

टाइगर श्रॉफ तीसरी बड़ी फ़िल्म

टाइगर श्रॉफ के लिए यह तीसरा बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फ़िल्म है। साल 2019 में आई ‘वॉर’ ने पहले वीकेंड में 166.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि,यह वीकेंड पांच दिन का रहा था। वहीं, ‘बागी 2’ को 73.10 करोड़ का वीकेंड का कलेक्शन मिला था। वहीं, अब ‘बागी 3’ ने 53.83 करोड़ का वीकेंड बिजनेस किया है।

होली का मिलेगा फायदा 

होली की वजह से टाइगर की फ़िल्म ‘बागी 3’ का वीकेंड बड़ा होगा। छुट्टियों का फायदा भी इस फ़िल्म को मिलेगा। वहीं, फिलहाल किसी भी दूसरी फ़िल्म से ख़ास टक्कर नहीं मिल रही है। ‘बागी 3’ भारत में 4400 स्क्रींस पर रिलीज़ की गई है। इसका फायदा भी फ़िल्म को मिल रहा है। सिंगल स्क्रींस पर फ़िल्म के सामने कोई ख़ास टक्कर नहीं है। वहीं, मल्टीप्लेक्स पर ‘बागी 3’ को तापसी पन्नू की फ़िल्म ‘थप्पड़’ से टक्कर मिल रही है।

अब देखना होगा कि पहले हफ़्ते में टाइगर श्रॉफ का एक्शन क्या कमाल दिखाता है और फ़िल्म कितना कलेक्शन करती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!