Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
खेल-जगत

क्रिकेट के मैदान में हो सकती है महेंद्र सिंह धौनी की वापसी, जानिए क्या है शर्त

भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को चयन समिति में शामिल किया गया है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलने पर नेशनल सलेक्शन कमेटी में शामिल इन दोनों के ही विचार पिछली चयन समिति से मिलते है।

सुनील जोशी बतौर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की जगह अब टीम इंडिया के चयन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन किया गया। 12 मार्च को भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। हार्दिक पांड्या, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार की वनडे टीम में वापसी हुई है।

प्रसाद की जगह नए चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभालने वाले जोशी ने साफ किया है कि धौनी का टीम में चुना जाना उनके आईपीएल में किए गए प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआइ से कहा, “वो वापसी कर सकते हैं अगर उनका आईपीएल अच्छा जाता है। सिर्फ वो ही क्यों ऐसा काफी सीनियर और युवा खिलाड़ी हैं जो इस आईपीएल में खेलने वाले हैं। अगर वो सभी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन सभी के बारे में विचार किया जा सकता है। तो आने वाले समय में आप को टीम में कुछ सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं।”

पूर्व कप्तान धौनी ने इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए आईसीसी विश्वकप सेमीफाइनल में आखिरी बार भारतीय टीम की तरफ से खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में धौनी ने 50 रन की पारी खेली थी। मार्टिन गुप्टिल के एक शानदार थ्रो पर वो रन आउट होकर वापस लौटे थे।

साउथ अफ्रीका सीरीज के चयन पर उन्होंने कहा, “यह एक आम सलेक्शन मीटिंग थी, इस वक्त धौनी टीम में नहीं हैं तो उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। उनके भविष्य को लेकर भी किसी तरह की कोई बात नहीं हुई।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!